Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मई तक पूरा हो जाएगा ताल रिंग रोड:अंतिम चरण में पहुंचा काम; कम नहीं होगी सड़क की चौड़ाई

    3 hours ago

    1

    0

    रामगढ़ताल के किनारे बन रहे ताल रिंग रोड का काम मई में पूरा हो जाएगा। सड़क का निर्माण कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। कुछ स्थानों पर सड़क की चौड़ाई बढ़ाई जाएगी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार की शाम इसका निरीक्षण किया था। यह रिंग रोड कूड़ाघाट से सहारा एस्टेट तक बनाया जा रहा है। इससे पहले पैडलेगंज से स्मार्ट व्हील्स तक ताल रिंग रोड के पहले चरण का काम पूरा किया जा चुका है। वहां वाहनों का संचालन भी शुरू हो चुका है। कूड़ाघाट से ठीक पहले से रामगढ़ताल के किनारे-किनारे सहारा एस्टेट तक लगभग 4.20 किलोमीटर लंबा रिंग रोड बनाया जा रहा है। यह रिंग रोड टू लेन का है। इसपर लगभग 28 करोड़ 60 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इसक निर्माण गोरखपुर विकास प्राधिकरण (GDA) की ओर से किया जा रहा है। सीएम ने किया निरीक्षण सीएम योगी आदित्यनाथ ने ताल रिंग रोड का शनिवार को निरीक्षण किया। उन्होंने ले आउट, ड्राइंग मैप और वीडियो का अवलोकन कर सड़क के बारे में हर पहलू की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान सीएम ने निर्माण के शुरुआती ठिकाने पर कंजेशन दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़क के किनारे नाले को टैप करने और ड्रेनेज सिस्टम को ठीक करने की भी हिदायत दी। निर्माण की प्रगति पूछे जाने पर अफसरों ने सीएम को बताया कि रिंग रोड का निर्माण कार्य मई 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि रिंग रोड से कनेक्ट सहारा इस्टेट के पास एक नई जेटी भी बनाई जाएगी। रिंग रोड पर 13.33 करोड़ रुपये की लागत से रोड के किनारे रिटेनिंग वाल, ड्रेन, एयरवाल्व चैंबर और मेनहोल की ऊंचाई बढ़ाने का कार्य भी कराया जा रहा है। GDA उपाध्यक्ष आनन्द वर्द्धन ने बताया कि ताल रिंग रोड का निर्माण तेजी से चल रहा है। मई तक इसका निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। निर्माण पूरा होने के बाद लोगों को काफी सहूलियत होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाबा घुइसरनाथ धाम में महाशिवरात्रि पर उमड़ा जनसैलाब:काग्रेस सांसद-विधायक ने लाइन लगाकर किए दर्शन, हजारों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
    Next Article
    उन्नाव में ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत:टेंट का सामान ले जाते समय हुआ हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment