Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    माइक्रो आर्टिस्ट अतुल कश्यप का निधन:सरसों के दाने पर 'I Love My India' लिखकर बनाई थी पहचान

    4 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद के मूल निवासी और देश-विदेश में अपनी अनोखी कला के लिए प्रसिद्ध माइक्रो आर्टिस्ट अतुल कश्यप का निधन हो गया है। उनके निधन से कला जगत, उनके प्रशंसकों और जिले में शोक की लहर दौड़ गई। फर्रुखाबाद के सेनापति स्ट्रीट निवासी अतुल कश्यप अपनी माइक्रो आर्ट के लिए देशभर में जाने जाते थे। उन्होंने छोटी वस्तुओं पर शब्द और चित्र उकेरकर लोगों को आश्चर्यचकित किया। बिना किसी औपचारिक प्रशिक्षण के उन्होंने यह कला सीखी और अपनी मेहनत से इसे पहचान दिलाई। वर्ष 2005 में उन्होंने सरसों के दाने पर "I Love My India" लिखकर अपनी कला की शुरुआत की थी। अतुल कश्यप ने पतंग के धागे पर "वंदे मातरम" लिखकर वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया था। उन्होंने अत्यंत छोटी जगहों पर राष्ट्रीय गीत भी लिखे। बताया जाता है कि उन्होंने लगभग 23 सेंटीमीटर की जगह में राष्ट्रीय गीत लिखने का अद्भुत कार्य किया था, जिसे पूरा करने में उन्हें करीब छह महीने लगे थे। वह पतली रस्सी और धागों जैसी सूक्ष्म वस्तुओं पर शब्द उकेरने में भी माहिर थे। उनकी कई कलाकृतियों ने लोगों को चकित किया। उनकी कला के कारण उनका नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड और लंदन बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ था, जिसके लिए उन्हें दिल्ली में सम्मानित किया गया था। इतनी बड़ी उपलब्धियों के बावजूद उन्हें अपनी कला को आगे बढ़ाने के लिए सरकारी स्तर पर विशेष सहयोग नहीं मिल पाया। इसके बावजूद, वह अपनी कला के माध्यम से युवाओं को प्रेरित करते रहे और चाहते थे कि अधिक से अधिक युवा इस अनोखी कला को सीखें। अतुल कश्यप दिल्ली में रहते थे, लेकिन उनका मूल निवास फर्रुखाबाद के सेनापति क्षेत्र में था। उनकी कला ने फर्रुखाबाद का नाम देश-विदेश में रोशन किया। उनके आकस्मिक निधन की खबर मिलते ही कलाकारों, प्रशंसकों और समाज के विभिन्न वर्गों में शोक की लहर दौड़ गई। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं और उनकी अद्भुत कला को याद कर रहे हैं माइक्रो आर्टिस्ट अतुल कश्यप की शादी नेकपुर से हुई थी। उनकी एक 10 साल की बेटी है। उनका पार्थिव शरीर गुरुवार की देर शाम फर्रुखाबाद स्थित उनके निवास पर पहुंच गया है। परिजनों ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को पांचाल घाट पर किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इंटीग्रल यूनिवर्सिटी में MBBS छात्र फांसी पर लटका:रिजल्ट में बैक आने से था परेशान, अगले दिन थी ऑनलाइन पैरेंट्स मीटिंग
    Next Article
    लखनऊ में 'दो-अकेली' नाटक का सफल मंचन:संस्कृति मंत्रालय की ग्रांट पर श्रद्धा मानव सेवा कल्याण समिति ने किया आयोजन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment