Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    माइक्रोसॉफ्ट का 60 हजार कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर:भारत में कंपनी के 23 हजार कर्मचारी, 1 दिसंबर तक फैसला करना होगा

    1 day ago

    1

    0

    साफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट करीब 60 हजार कर्मचारियों को स्वैच्छिक रूप से नौकरी छोड़ने की पेशकश की है। कंपनी ने यह जानकारी अपने ब्लॉग पोस्ट में दी। यह योजना भारत, अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा के कर्मचारियों के लिए है। योजना कंपनी के कई विभागों के कर्मचारियों पर लागू होगी। इनमें AI एक्सपीरियंस, Copilot, फाइनेंस, ह्यूमन रिसोर्सेज, Xbox और Windows + Devices जैसे विभाग शामिल हैं। डेटा सेंटर, सेल्स और मार्केटिंग में काम करने वाले लोगों को इससे बाहर रखा गया है। कंपना का कहना है कि नौकरी छोड़ने का विकल्प चुनने वाले कर्मचारियों को आर्थिक मदद दी जाएगी। इससे उन्हें करियर की योजना बनाने में भी मदद मिलेगी। भारत में कंपनी के 23 हजार कर्मचारी हैं, लेकिन कितनों को ऑफर मिलेगा, यह अभी क्लीयर नहीं है। भारत में पात्र कर्मचारियों को 1 दिसंबर तक फैसला करना होगा। कंपनी का दावा- कर्मचारियों को अधिक विकल्प देना है मकसद माइक्रोसॉफ्ट की एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट एमी कोलमैन ने अपने ब्लॉग पोस्ट में कहा है कि यह सीमित समय के लिए शुरू की गई पहल है। इसका मकसद उन कर्मचारियों को अधिक विकल्प देना है, जो कंपनी से बाहर नौकरी या करियर के दूसरे अवसरों पर विचार कर रहे हैं। कोलमैन ने कहा- स्वैच्छिक नौकरी छोड़ने का यह प्रस्ताव हमारे लिए नया है। हम इससे सीखेंगे। उन्होंने कहा कि माइक्रोसॉफ्ट कर्मचारियों को नए कौशल सीखने और कंपनी के भीतर करियर के दूसरे अवसर तलाशने में मदद देना जारी रखेगी। जहां ऐसा करना उचित होगा, वहां कर्मचारियों को ये अवसर दिए जाएंगे। कंपनी ने स्वैच्छिक नौकरी छोड़ने का ऑप्शन क्यों दिया इस सवाल के जवाब में कोलमैन ने अपने ब्लॉग पोस्ट में कहा कि इस योजना से कर्मचारियों को मदद के साथ नौकरी छोड़ने और आगे बढ़ने का विकल्प मिलेगा। इससे योजना में शामिल कंपनी की यूनिट्स भी अपनी बदलती जरूरतों के हिसाब से कर्मचारियों की संख्या तय कर सकेंगी। नौकरी छोड़ने पर क्या मिलेगा जुलाई में 4,800 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला था कंपनी ने इसी साल जुलाई में 4,800 कर्मचारियों को नौकरियों से निकाला था। कंपनी का कहना था कि यह फैसला AI इंफ्रास्ट्रक्चर पर भारी खर्च और बिजनेस में एफिशिएंसी बढ़ाने के लिए लिया जा रहा है। इससे पहले कंपनी ने अपने अमेरिकी वर्कफोर्स के करीब 7% यानी लगभग 9,000 कर्मचारियों को वॉलंटरी बायआउट का ऑफर दिया था। सीएनबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, इस विकल्प के लिए पात्र लोगों में से लगभग 30 प्रतिशत ने वॉलंटरी रिटायरमेंट योजना को चुन लिया था। रेगुलेटरी फाइलिंग के अनुसार, जून के अंत में माइक्रोसॉफ्ट के पास दुनिया भर में 223,000 कर्मचारी थे, जबकि 2025 के अंत में यह संख्या 228,000 थी। ------------ ये खबर भी पढ़ें... ओरैकल 10 हजार कर्मचारियों की छंटनी करेगी:AI और क्लाउड पर खर्च बढ़ने की वजह से फैसला टेक कंपनी ओरेकल दुनियाभर में अपने लगभग 10 हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकालेगी। इससे भारत में काम करने वाले कर्मचारी भी प्रभावित हो सकते हैं। कंपनी यह कदम क्लाउड और AI इंफ्रास्ट्रक्चर पर बढ़ते खर्च को संतुलित करने और अपनी लागत घटाने के लिए उठा रही है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुप्रीम कोर्ट में SIR के खिलाफ आज सुनवाई:राहुल समेत 13 विपक्षी नेताओं की याचिका; डेटा ऑडिट, SIR पर रोक की मांग
    Next Article
    मोदी साइंस-इनोवेशन से जुड़े ESTIC का इनॉगरेशन करेंगे:दिल्ली में तीन दिन चलेगा कार्यक्रम, 3 नोबेल विजेता भी शामिल; 2025 में पहली बार आयोजित किया गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment