Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर होमगार्ड भर्ती परीक्षा संपन्न, 38,401 अभ्यर्थी हुए शामिल:तीन दिन चली परीक्षा में 9,119 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित

    1 hour ago

    1

    0

    मुज़फ़्फ़रनगर में आयोजित उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती की लिखित परीक्षा का सोमवार को सफल समापन हो गया। तीन दिन तक चले इस बड़े आयोजन को मुजफ्फरनगर पुलिस ने कड़ी सुरक्षा और निगरानी के बीच निष्पक्ष, नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराया। जनपद में 25, 26 और 27 अप्रैल को प्रतिदिन दो पालियों में परीक्षा आयोजित की गई, जिसके लिए कुल 17 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में सभी केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया। सीसीटीवी निगरानी, चेकिंग और सतत भ्रमण के जरिए पूरे परीक्षा को पारदर्शी बनाया गया। 25 अप्रैल (पहला दिन) प्रथम पाली: 7920 में से 6259 उपस्थित, 1661 अनुपस्थित द्वितीय पाली: 7920 में से 6392 उपस्थित, 1528 अनुपस्थित कुल: 15840 में से 12651 उपस्थित, 3189 अनुपस्थित 26 अप्रैल (दूसरा दिन) प्रथम पाली: 7920 में से 6379 उपस्थित, 1541 अनुपस्थित द्वितीय पाली: 7920 में से 6431 उपस्थित, 1489 अनुपस्थित कुल: 15840 में से 12810 उपस्थित, 3030 अनुपस्थित 27 अप्रैल (तीसरा दिन) प्रथम पाली: 7920 में से 6463 उपस्थित, 1457 अनुपस्थित द्वितीय पाली: 7920 में से 6477 उपस्थित, 1443 अनुपस्थित कुल: 15840 में से 12940 उपस्थित, 2900 अनुपस्थित तीनों दिनों का कुल आंकड़ा: कुल अभ्यर्थी: 47,520 कुल उपस्थित: 38,401 कुल अनुपस्थित: 9,119 तीनों दिन परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई और कहीं से भी नकल या अव्यवस्था की कोई शिकायत सामने नहीं आई। पुलिस प्रशासन लगातार मॉनिटरिंग करता रहा, जिससे परीक्षा निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से पूरी कराई जा सकी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ में 278 वाहनों का चालान:यातायात नियम तोड़ने पर ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई
    Next Article
    शादी में लौकी की बर्फी खाने से 100 लोग बीमार:फूड प्वाइजनिंग के बाद निजी अस्पतालों में भर्ती, 15 बच्चों की भी तबीयत बिगड़ी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment