Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर के मदरसे में 11 वर्षीय किशोर से यौनशोषण:70 साल के मौलाना का अश्लील हरकत करते VIDEO, 5 साल से ले रहा था धार्मिक शिक्षा

    3 hours ago

    1

    0

    यूपी के मुजफ्फरनगर में 70 साल के मौलाना ने 11 साल के किशोर के साथ कुकर्म किया। इसका एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में मदरसे में सो रहे किशोर के साथ आरोपी मौलाना गंदी हरकतें करते दिख रहा है। पीड़ित किशोर ने बताया- वह मदरसे में पिछले 5 साल से धार्मिक शिक्षा लेने जा रहा था। मौलाना उसे उर्दू पढ़ाता था। क्लास के बाद काम या साफ-सफाई के बहाने रोक लेता था। फिर अपने कमरे में ले जाकर पिछले कई साल से यौनशोषण कर रहा था। वीडियो सामने आने के बाद परिजनों की तहरीर पर आरोपी मौलाना के खिलाफ POCSO सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने मौलाना को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित किशोर का मेडिकल कराया जा रहा है। घटना जिला मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर शाहपुर थाना क्षेत्र की है। तस्वीरें देखिए… अब पूरा मामला सिलसिलेवार तरीके से जानिए... शाहपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला नूरबफन स्थित इस्लामिया मदरसा में मौलाना इकबाल (70) पिछले करीब 40 वर्षों से दीनी तालिम (धार्मिक शिक्षा) दे रहे हैं और उर्दू पढ़ाते हैं। मोहल्ले का ही रहने वाला 11 वर्षीय किशोर पिछले करीब 5 साल से मदरसे में धार्मिक शिक्षा लेने आ रहा था। रविवार देर शाम मदरसे का एक वीडियो सामने आया, जिसमें मौलाना इकबाल, किशोर को अपने कमरे में बिस्तर पर लिटाए दिखता है। वह बच्चे के साथ निर्वस्त्र होकर जबरन अश्लील हरकतें करता दिखाई दे रहा है। बच्चा विरोध करने की कोशिश करता दिख रहा है। इसी दौरान किसी ने मोबाइल से वीडियो बनाकर सार्वजनिक कर दिया। यह वीडियो ईद की रात का बताया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद बच्चे के परिजनों ने शाहपुर थाने में आरोपी मौलाना के खिलाफ लिखित तहरीर दी। पुलिस ने वीडियो और किशोर के बयान के आधार पर पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए रविवार रात ही आरोपी मौलाना को अरेस्ट कर लिया। एसपी देहात आदित्य बंसल ने बताया- सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर जांच की गई। पीड़ित से पूछताछ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पीड़ित बच्चा अन्य छात्रों की तरह मदरसे में ही रहकर धार्मिक शिक्षा प्राप्त कर रहा था। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। ------------------------------------------- ये खबर भी पढ़िए… चंदौली में ससुर बोले- SDM दामाद जन्मजात नपुंसक:झूठ बोलकर शादी की, एसडीएम बेटी का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहा चंदौली में SDM दिव्या ओझा के पिता ने अपने SDM दामाद अनुपम मिश्रा पर नपुंसक होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा- झूठ बोलकर शादी की गई। वह जन्मजात नपुसंक है। बेटी जब इसपर सवाल उठाती तो उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करते थे। दहेज में 20 करोड़ मांगने का भी आरोप लगाया। पिता ने दामाद पर दहेज उत्पीड़न, जान से मारने की कोशिश और अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया। उन्होंने प्रतापगढ़ के महिला थाने में केस दर्ज कराया। दिव्या ओझा सदर तहसील में तैनात हैं। अनुपम मिश्रा की तैनाती पीडीडीयू नगर तहसील में है। दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में हल्की बारिश:तेज हवाएं चलने से गलन बढ़ी, तापमान में गिरावट, अगले दो दिनों तक ऐसा ही रहेगा मौसम
    Next Article
    आजमगढ़ में ऑटो चालक को मारी गोली:गांव के युवक से विवाद हुआ था, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment