Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर में 2.19 लाख वोटर्स के नाम कटे:अंतिम सूची जारी, अब जिले में 18.93 लाख मतदाता

    3 hours ago

    2

    0

    मुजफ्फरनगर में शुक्रवार को जिला पंचायत सभागार में अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। जिलाधिकारी की अध्यक्षता और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में जारी इस सूची के अनुसार, जिले की छह विधानसभा क्षेत्रों में कुल 18 लाख 93 हजार 339 मतदाता हैं। इससे पहले दिसंबर 2025 में जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 21 लाख 12 हजार 586 थी। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) अभियान के बाद लगभग 2.19 लाख मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए गए हैं। दिसंबर 2025 में, कुल 21,12,586 मतदाताओं में 11,24,371 पुरुष, 9,88,099 महिला और 125 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल थे। इसके बाद जनवरी माह में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान स्थानांतरित हो चुके और मृत मतदाताओं की पहचान की गई, जिनकी संख्या काफी अधिक थी। 6 जनवरी को प्रकाशित प्रारंभिक सूची में लगभग 3.41 लाख मतदाताओं के नाम काटे गए थे और दो लाख से अधिक मतदाताओं को नोटिस भेजे गए थे। उस समय मतदाताओं की संख्या घटकर 17,68,369 रह गई थी, जिसमें 9,65,449 पुरुष, 8,02,831 महिला और 89 थर्ड जेंडर मतदाता थे। आपत्तियों की सुनवाई और नए मतदाताओं के लिए फॉर्म छह भरवाने के बाद मतदाताओं की संख्या में वृद्धि हुई। शुक्रवार को जारी अंतिम मतदाता सूची में अब सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में कुल 18,93,339 मतदाता हैं। इनमें 10,26,540 पुरुष, 8,66,719 महिला और 80 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश मिश्र ने बताया कि 10 अप्रैल से एक सप्ताह तक बूथ लेवल अधिकारी मतदेय स्थलों पर मतदाता सूची निरीक्षण के लिए उपलब्ध रहेंगे। मतदाता अपने नाम, पते और अन्य विवरण की जांच कर सकते हैं। त्रुटि पाए जाने पर बीएलओ से संपर्क किया जा सकता है। यदि कोई मतदाता असंतुष्ट होता है, तो वह 15 दिन के भीतर जिला निर्वाचन अधिकारी और उसके बाद 30 दिन में मुख्य निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपील कर सकता है। मतदाताओं की संख्या पहले और अब की स्थिति दिसंबर 2025 में सभी छह विस क्षेत्रों में मतदाताओं की संख्या विस क्षेत्र पुरुष महिला थर्ड मतदाता बुढ़ाना 213340 184153 07 397500 चरथावल 185253 161781 19 347053 पुरकाजी सु. 181111 159106 14 340231 मुजफ्फरनगर 196928 174749 49 371726 खतौली 174903 154164 21 329088 मीरापुर 172836 154137 15 326988 कुल 1124371 988090 125 2112586 सभी छह विस क्षेत्रों में अंतिम मतदाता सूची के बाद मतदाताओं की संख्या विस क्षेत्र पुरुष महिला थर्ड मतदाता बुढ़ाना 198101 163299 05 361405 चरथावल 171304 141742 12 313058 पुरकाजी सु. 167387 141017 09 308413 मुजफ्फरनगर 166011 145845 31 311887 खतौली 162197 137360 13 299570 मीरापुर 161540 137456 10 299006 कुल 1026540 866719 80 1839339
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर सिटी मॉल में कीड़ा मिलने के बाद कार्रवाई:बार्बेक्यू नेशन का सैंपल जांच को भेजा, सभी रेस्टोरेंट को सफाई का प्रशिक्षण
    Next Article
    CM डैशबोर्ड में गोरखपुर को 56वीं रैंक:जिले में विकास कार्यों को लेकर जारी हुई मार्च की रैंकिंग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment