Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर में एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन:एक महीने पुराने विवाद में पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप

    2 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर में करीब एक महीने पुराने विवाद को लेकर एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। एक पक्ष के लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्यालय पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने शहर कोतवाली पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। सूचना मिलने पर शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर शांत किया। इसके बाद पुलिस उन्हें कोतवाली ले आई, जहां उनकी पूरी बात विस्तार से सुनी गई और निष्पक्ष जांच व उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। प्रदर्शन में शामिल अंकुर पंवार ने बताया कि 19 मार्च को रामपुरी मोहल्ले में कुछ लोगों के साथ उनका विवाद हुआ था। उन्होंने आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष के लोगों ने उनके पिता के साथ बदतमीजी की और विरोध करने पर उन पर हमला कर दिया गया। अंकुर का कहना है कि पुलिस लगातार दूसरे पक्ष के समर्थन में कार्रवाई कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक ही मामले में उन्हें दो बार शांतिभंग में चालान किया जा चुका है और अब तीसरी बार कार्रवाई के लिए उनके घर पर दबिश दी जा रही है। उन्होंने पुलिस से वीडियो, गवाहों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच की मांग की है। गौरतलब है कि इस मामले में दूसरा पक्ष भी लगातार सक्रिय है। दलित पक्ष के लोग भी कई बार एसएसपी कार्यालय पहुंचकर सख्त कार्रवाई की मांग कर चुके हैं। हाल ही में उन्होंने कार्रवाई न होने पर घर बेचकर पलायन तक की चेतावनी दी थी। दोनों पक्ष शहर कोतवाली क्षेत्र के रामपुरी मोहल्ले के निवासी हैं। इस मामले को लेकर लगातार तनाव की स्थिति बनी हुई है, ऐसे में पुलिस के सामने निष्पक्ष जांच कर स्थिति को संतुलित करने की चुनौती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विश्वविद्यालय में गैस किल्लत का दावा:हरा आम का पेड़ कटा, संपत्ति अधिकारी ने कहा- हॉस्टल मेस में भोजन बनाने में थी समस्या
    Next Article
    मजदूर दिवस पर मथुरा नगर निगम में प्रदर्शन:सफाई मजदूर एकता मंच ने चालकों की मांगों को लेकर आवाज उठाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment