Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर में मुठभेड़ में शातिर बदमाश घायल:पुलिस से छीनी गई पिस्टल के साथ हुआ गिरफ्तार

    3 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर के रतनपुरी थाना क्षेत्र में सोमवार रात 9 बजे पुलिस और एसओजी टीम ने मुठभेड़ के बाद शातिर बदमाश मनजीत उर्फ काला (22) को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से उपनिरीक्षक से छीनी गई सरकारी पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद किए गए हैं। गिरफ्तारी के बाद उसने पेट दर्द का बहाना बनाकर इलाज के लिए सीएचसी बुढ़ाना ले जाने की मांग की। जिसके बाद आरोपी ने शौच का बहाना बनाया। जैसे ही उसे पुलिस वाहन से नीचे उतारा गया, उसने उपनिरीक्षक शैलेन्द्र चौधरी को धक्का देकर उनकी सरकारी पिस्टल छीन ली और अंधेरे का फायदा उठाकर गेहूं के खेत में फरार हो गया। घटना से जुड़ी दो तस्वीरें… घटना की सूचना मिलते ही थाना रतनपुरी पुलिस और एसओजी टीम ने इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। पुलिस ने आरोपी को आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी, लेकिन उसने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। आरोपी के पास से पिस्टल बरामद जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने उसे मंडावली बागर क्षेत्र के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से छीनी गई .32 बोर की पिस्टल, मैगजीन और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ है। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस के अनुसार, मनजीत उर्फ काला को 20 अप्रैल 2026 को एक मामले (मु0अ0सं0-59/2026) में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस मामले में कर रही विधिक कार्रवाई यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक, क्षेत्राधिकारी गजेंद्र पाल सिंह और प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार के नेतृत्व में की गई। पुलिस द्वारा मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में ट्रक से टकराकर 50 मीटर घिसटी कार:कंसल पेट्रोल पंप के पास हादसा, कार क्षतिग्रस्त; पुलिस ने वाहनों को जब्त किया
    Next Article
    ट्रंप का बयान, "इजरायल ने मुझे युद्ध के लिए कभी नहीं मनाया, वेनेजुएला जैसे ईरान के नतीजे भी अद्भुत होने वाले हैं"

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment