Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर में 'स्कूल चलो अभियान' का शुभारंभ:सीएम योगी का संबोधन हुआ लाइव प्रसारित, मंत्री कपिल देव अग्रवाल सहित कई मौजूद

    2 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए 'स्कूल चलो अभियान' का शुभारंभ किया गया। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी बच्चा स्कूल जाने से वंचित न रहे। यह कार्यक्रम जानसठ रोड स्थित लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वाराणसी स्थित संबोधन का सजीव प्रसारण एलईडी स्क्रीन के माध्यम से दिखाया गया। अभियान का शुभारंभ प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल और नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। भिभावकों को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक भी किया इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को नई पाठ्य-पुस्तकें, स्कूल बैग और अन्य शैक्षिक सामग्री वितरित की गई। जनप्रतिनिधियों ने बच्चों और उनके अभिभावकों को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक भी किया। अपने संबोधन में राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश में कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बच्चों के लिए यूनिफॉर्म, जूते, बैग, स्वच्छ पेयजल और बेहतर फर्नीचर जैसी मूलभूत सुविधाएं हर हाल में उपलब्ध कराई जाएं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में 'ऑपरेशन कायाकल्प' के तहत स्कूलों में हुए सुधारों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि अब विद्यालय बुनियादी सुविधाओं से सशक्त हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने ड्रॉपआउट रोकने और शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल, नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप और अन्य वक्ताओं ने भी शिक्षा को समाज की प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि हर बच्चे को स्कूल भेजना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के अंत में जनप्रतिनिधियों ने 'स्कूल चलो अभियान' के प्रचार-प्रसार के लिए एक एलईडी वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वैन गांव-गांव जाकर लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक करेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सोनभद्र में 22 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार:पुलिस ने पीछा कर आरोपी को हिन्दुआरी पुल के पास पकड़ा
    Next Article
    बलिया में मंत्री दयाशंकर सिंह ने मिड-डे मील चखा:स्कूल चलो अभियान' का शुभारंभ कर बच्चों को बांटे पुस्तक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment