Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर में सेल्फ एन्यूमरेशन शुरू:7 से 21 मई तक मौका, 22 मई से घर-घर पहुंचेगी टीम

    2 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर में आगामी जनगणना 2027 की तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार जनगणना को पूरी तरह आधुनिक और डिजिटल स्वरूप में आयोजित किया जा रहा है, जिससे प्रक्रिया पहले के मुकाबले अधिक पारदर्शी और तेज होगी। नागरिकों को अपनी जानकारी खुद दर्ज करने का विकल्प दिया गया है। 'सेल्फ एन्यूमरेशन' की सुविधा 7 मई से 21 मई तक उपलब्ध रहेगी। लोग ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपनी जनगणना स्वयं कर सकेंगे, जिससे न केवल समय की बचत होगी, बल्कि आंकड़ों की शुद्धता भी बढ़ेगी। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) गजेंद्र कुमार के अनुसार, जनगणना के पहले चरण 'मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना' का कार्य 22 मई से शुरू होकर 20 जून 2026 तक चलेगा। इस दौरान प्रगणक जनपद के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर जाकर लोगों से निर्धारित प्रश्नों के आधार पर जानकारी जुटाएंगे। प्रशासन का मानना है कि जनगणना केवल जनसंख्या गिनने की प्रक्रिया नहीं है, बल्कि इसके जरिए शिक्षा, रोजगार, आर्थिक स्थिति और सामाजिक ढांचे से जुड़े महत्वपूर्ण आंकड़े एकत्र किए जाते हैं। इन्हीं आंकड़ों के आधार पर सरकार भविष्य की योजनाएं और नीतियां तैयार करती है। इसी को ध्यान में रखते हुए जनपद में जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष अभियान भी चलाया जा रहा है, जिसमें युवाओं, सामाजिक संगठनों और मीडिया को जोड़ा जा रहा है। अपर जिलाधिकारी गजेंद्र कुमार ने लोगों से अपील की है कि वे इस प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी करें और ऑनलाइन माध्यम से अपनी जानकारी दर्ज कर जनगणना को सफल बनाने में सहयोग दें। अधिकारियों का कहना है कि यह एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसमें हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में दोपहर में तेज धूप ने किया परेशान:कल फिर बिगड़ेगा मौसम, तेज आंधी के साथ बारिश के आसार
    Next Article
    झूठे शपथपत्र पर दोहरी कार्रवाई अनिवार्य नहीं हाईकोर्ट:वैवाहिक विवादों में प्रत्येक मामले के तथ्यों पर होगा निर्णय

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment