Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर में सड़क किनारे शव मिला:घर वालों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार किया, शराब पीने का आदी था

    3 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह रुड़की रोड स्थित बिजलीघर के पास सड़क किनारे एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिला। सुबह टहलने और काम पर जा रहे लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से पूछताछ की और उसकी पहचान सुनिश्चित करने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद मृतक की पहचान 52 वर्षीय सुरेंद्र निवासी एकता विहार शहर कोतवाली क्षेत्र के रूप में हुई। सूचना मिलने पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी महावीर सिंह चौहान ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक सुरेंद्र शराब पीने का आदी था और अक्सर घर से बाहर रहता था। पुलिस आशंका जता रही है कि उसकी मौत प्राकृतिक कारणों या अत्यधिक नशे के कारण हुई हो सकती है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की थी। हालांकि, परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से साफ इनकार कर दिया। परिजनों के अनुरोध पर पुलिस ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव उन्हें सौंप दिया। घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि परिजनों द्वारा कोई आरोप न लगाए जाने के कारण आगे की कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर मेडिकल कॉलेज में 11 साल से IPD सेवा ठप:अधूरा निर्माण और हैंडओवर में देरी से मरीज भर्ती नहीं
    Next Article
    अलीगढ़ में चाइनीज मांझे से कटी मासूम की गर्दन:पिता के साथ मोपेड से ननिहाल जाते समय वारदात, JNMC में भर्ती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment