Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मजदूरों के दमन पर समाजवादी मजदूर सभा का मोर्चा:फतेहपुर में राज्यपाल को भेजा 10 सूत्रीय मांग पत्र

    8 hours ago

    2

    0

    उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में समाजवादी मजदूर सभा ने नोएडा समेत पूरे प्रदेश में मजदूरों के मौलिक अधिकारों के हनन और दमनकारी कार्रवाइयों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को समाजवादी मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष एडवोकेट संदीप कुमार श्रीमाली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को 10 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। ज्ञापन में मुख्य रूप से नोएडा में चल रहे श्रमिक आंदोलन का जिक्र किया गया। इसमें सरकार से मजदूरों पर की जा रही 'रासुका' जैसी कठोर दंडात्मक कार्रवाई को तत्काल रोकने की मांग की गई। श्रीमाली ने कहा कि बढ़ती महंगाई में मजदूरों के लिए परिवार पालना मुश्किल हो गया है, ऐसे में सरकार को उनके हितों की रक्षा करनी चाहिए, न कि उनका दमन करना। तत्काल प्रभाव से बहाल करने की मांग समाजवादी मजदूर सभा ने शासन के समक्ष कई प्रमुख मांगें रखीं। इनमें मजदूरों के लिए कम से कम ₹26,000 मासिक न्यूनतम मजदूरी की घोषणा शामिल है ताकि वे सम्मानजनक जीवन जी सकें। संगठन ने नए श्रम कानूनों को मजदूर विरोधी बताते हुए पुरानी श्रम संहिता को तत्काल प्रभाव से बहाल करने की भी मांग की। कार्य की स्थितियों में सुधार के लिए ठेकेदारी प्रथा को पूरी तरह समाप्त कर रोजगार की नियमितता सुनिश्चित करने और कार्य के घंटे अधिकतम 8 तय करने की मांग की गई। इसके अतिरिक्त, मजदूरों के लिए पी.एफ. भ्रष्टाचार पर रोक, सामाजिक सुरक्षा की गारंटी और बिजली के स्मार्ट मीटरों के नाम पर हो रही 'लूट' को बंद करने की भी मांग की गई। ज्ञापन सौंपने के दौरान कार्यकर्ताओं ने 'मुलायम सिंह यादव अमर रहें' और 'अखिलेश यादव जिंदाबाद' के नारे लगाए, जिससे उनकी एकजुटता प्रदर्शित हुई। इस अवसर पर शिवशरन सिंह, हरिशंकर पासवान, प्रवीन सिंह यादव और संजय अहमद सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि मजदूरों का शोषण बंद नहीं हुआ, तो समाजवादी पार्टी सड़क से सदन तक आंदोलन को और तेज करेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में महिलाओं ने राहुल-अखिलेश का पुतला फूंका:महिला आरक्षण बिल पर बीजेपी युवा मोर्चा का प्रदर्शन, विपक्ष पर लगाए आरोप
    Next Article
    बुलंदशहर में जूते के शोरूम में लगी भीषण आग, VIDEO:लाखों रुपए का सामान जलकर राख, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment