Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मजदूर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:कर्ज और पारिवारिक तनाव से था परेशान

    2 hours ago

    1

    0

    देवरिया के बघौचघाट क्षेत्र के पकहां गांव में शुक्रवार शाम एक मजदूर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह स्वयं सहायता समूह के कर्ज और पारिवारिक तनाव से जूझ रहा था। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। मृतक की पहचान पकहां निवासी विकास पटेल (पुत्र स्व. सुरेश पटेल) के रूप में हुई है। वह अपनी पत्नी सीता देवी और दो छोटे बच्चों के साथ रहते थे। विकास मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। ग्रामीणों के अनुसार, विकास पर स्वयं सहायता समूह का कर्ज था। इसकी वसूली को लेकर वह लंबे समय से तनाव में थे, जिसके कारण घर में अक्सर विवाद भी होता था। बढ़ते तनाव के बीच शुक्रवार को विकास ने अपने घर के अंदर फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक के पीछे उनकी पत्नी सीता देवी और दो छोटे बच्चे हैं। इस घटना से परिवार सदमे में है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला:पिता ने दामाद समेत चार पर हत्या का आरोप लगाया
    Next Article
    बाराबंकी में AI वाले 'यक्ष एप' के जरिए पहली गिरफ्तारी:मंदिर चोरी में हिस्ट्रीशीटर आरोपी दबोचा गया, लखनऊ के एक केस का भी खुलासा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment