Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मजदूर दिवस पर लखनऊ में कर्मचारियों की हुंकार:OPS बहाली को लेकर सहकारिता भवन में जुटा जनसैलाब,18 सूत्रीय मांगों पर सरकार को चेतावनी

    1 hour ago

    1

    0

    अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के मौके पर लखनऊ के सहकारिता भवन में कर्मचारियों और शिक्षकों का बड़ा जमावड़ा देखने को मिला। संयुक्त संघर्ष संचालन समिति (S-4) की ओर से आयोजित प्रांतीय संकल्प सम्मेलन में प्रदेश भर से हजारों लोग पहुंचे और पुरानी पेंशन योजना (OPS) बहाल करने की जोरदार मांग उठाई। सम्मेलन में वक्ताओं ने साफ कहा कि नई पेंशन योजना कर्मचारियों के भविष्य के लिए सुरक्षित नहीं है। उन्होंने पुरानी पेंशन बहाल करने को जरूरी बताते हुए सरकार से जल्द फैसला लेने की मांग की। मंच से कहा गया कि अब यह आंदोलन निर्णायक दौर में पहुंच चुका है। बड़े नेताओं की मौजूदगी, संगठन की ताकत दिखी कार्यक्रम में S-4 और विभिन्न कर्मचारी संगठनों के कई बड़े पदाधिकारी मौजूद रहे। मंच से फार्मासिस्ट और अन्य कर्मचारियों की समस्याओं को भी उठाया गया। नेताओं ने कहा कि कर्मचारियों की लंबित मांगों को सरकार तक मजबूती से पहुंचाया जाएगा। सम्मेलन में कर्मचारियों ने अपनी 18 सूत्रीय मांगों को दोहराया। इसमें प्रमुख रूप से पुरानी पेंशन बहाली, वेतन और सेवा से जुड़ी समस्याएं शामिल हैं। साफ कहा गया कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा। कार्य बहिष्कार की चेतावनी, आगे बढ़ेगा आंदोलन संगठन ने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से कार्य बहिष्कार किया जाएगा। सम्मेलन का समापन कर्मचारियों के हित में संघर्ष जारी रखने के संकल्प के साथ हुआ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईरान के प्रस्ताव से असंतुष्ट ट्रंप, क्या जंग का पार्ट-2 जल्द शुरु?
    Next Article
    हापुड़ में 1.84 करोड़ की ठगी का मामला:कोर्ट के आदेश पर केस, जमीन का मामला सुलझाने का झांसा दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment