Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मझोला पुलिस ने दो लुटेरे पकड़े:ऑटो-ई-रिक्शा चालकों को सुनसान जगह लूटते थे

    3 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद में मझोला पुलिस ने ऑटो रिक्शा और ई-रिक्शा चालकों को निशाना बनाकर लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बैंक कॉलोनी निवासी लक्ष्य और खुशहालपुर निवासी अर्पित के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से कई एटीएम कार्ड, कुछ नकदी, एक ड्राइविंग लाइसेंस और वारदात में इस्तेमाल किया गया स्कूटर बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, ये आरोपी पिछले कुछ समय से शहर में ऑटो और ई-रिक्शा चालकों को अपना निशाना बना रहे थे। वे किसी बहाने से चालकों को सुनसान इलाकों में ले जाते थे। वहां पहुंचने के बाद आरोपी चालकों से मारपीट करते और धमकाकर उनके पास मौजूद नकदी, और अन्य जरूरी सामान लूट लेते थे। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी उसी स्कूटर से मौके से फरार हो जाते थे, जिससे उनकी पहचान करना मुश्किल हो रहा था। मझोला थाना पुलिस को जैसे ही इस मामले की सूचना मिली, टीम ने सक्रियता दिखाते हुए दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर लक्ष्य और अर्पित को गिरफ्तार कर लिया। मामले का खुलासा करते हुए एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि शुरुआती पूछताछ में दोनों ने तीन से चार लूट की घटनाओं में शामिल होने की बात कबूल की है। पुलिस अब दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इनके साथ और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डीएम ने लापरवाही पर लेखपाल, कानूनगो को प्रतिकूल प्रविष्टि दी:बलिया में संपूर्ण समाधान दिवस में भूमि नापी में देरी पर कार्रवाई
    Next Article
    22 किलो गांजा के साथ 3 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार:भदोही पुलिस ने 50 हजार के इनामी को भी दबोचा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment