Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मूकबधिर नाबालिग के रेप मामले में 6 साल बाद सजा:बच्ची ने मां को इशारों में बताई थी घटना, आगरा कोर्ट ने 20 साल के लिए जेल भेजा

    3 hours ago

    1

    0

    आगरा के सदर क्षेत्र के इस मामले में पॉक्सो कोर्ट ने गूंगी-बहरी नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को दोषी ठहराते हुए 20 साल की सजा सुनाई है। कोर्ट ने सबूतों और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर फैसला दिया। आगरा के सदर क्षेत्र में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के मामले में कोर्ट ने सख्त फैसला सुनाया है। पॉक्सो एक्ट की विशेष अदालत ने आरोपी को दोषी मानते हुए 20 साल के कठोर कारावास की सजा दी है और जुर्माना भी लगाया है। यह घटना 22 अक्टूबर 2019 की है। आरोपी ने गूंगी-बहरी नाबालिग बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ जबरदस्ती गलत काम किया। बच्ची के बोलने और सुनने में असमर्थ होने का फायदा उठाकर यह वारदात की गई। विषेश अभियोजन अधिकारी माधव शर्मा के अनुसार मामले का खुलासा तब हुआ जब परिजन बच्ची को डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे। वहां मां ने इशारों में बच्ची से पूछा, तो पीड़िता ने भी इशारों में पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच के दौरान गवाहों के बयान लिए और मेडिकल जांच कराई। रिपोर्ट और अन्य सबूत कोर्ट में पेश किए गए, जिससे आरोपी के खिलाफ आरोप साबित हो गए। कोर्ट ने माना कि यह गंभीर अपराध है, इसलिए आरोपी को IPC की धारा 363, 366, 376 और पॉक्सो एक्ट की धारा 5/6 के तहत दोषी ठहराया गया। और 20 साल की सजा सुनाई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कांग्रेस अजय राय मेदांता के ICU में भर्ती:सीने में दर्द उठा था, सीजर के बाद सोडियम लेवल कम; मोदी के बाद राहुल ने किया पोस्ट
    Next Article
    अयोध्या में लापता किशोरी बरामद:एक महीने पहले गायब हो गई थी, आरोपी गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment