Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मकान में आग लगी, दम घुटने से पिता-पुत्री की मौत:मेरठ में सोते समय 2 परिवार के 12 सदस्य बेहोश, अस्पताल में 10 लोग भर्ती

    6 hours ago

    1

    0

    मेरठ में एक मकान में भीषण आग लग गई। जिस समय आग लगी उस समय उस मकान में रह रहे लोग सो रहे थे। तब तक धुआं फैल गया। जब तक वह लोग जागते आग ने अपनी चपेट में ले लिया। इससे उस मकान में रह रहे 2 परिवार के 12 लोग चपेट में आकर झुलस गए। सूचना पाकर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। किसी तरह सभी लोगों को बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान एक 8 वर्षीय एक बच्ची व उसके पिता की मौत हो गई। बाकी 10 लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना रविवार की देर रात करीब 01:30 से 02:00 बजे के बीच की है। यह मामला पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के रोशनपुर डोरली की है। हादसे की 2 तस्वीर देखिए… पहले एक नजर हादसे पर रुड़की रोड पर रोशनपुर डोरली के जिस मकान में आग लगी थी, वह एक मंजिल का है। ग्राउंड फ्लोर पर बाहर दो दुकान है। उसमें टेंट का काम होता है। पीछे की तरफ पांच कमरे और दो किचन बना है। इसमें 2 अलग-अलग किराएदार रहते हैं। उन दोनों परिवार में 12 सदस्य हैं। यह मकान किला परीक्षितगढ़ निवासी सतीश का है। टेंट की दुकान कृष्ण पाल चलाता है। यह मकान कालू नाम के व्यक्ति का था, उसने सतीश को बेच दिया। रविवार रात रात 2:15 बजे डायल 112 को सूचना मिली कि एक मकान में आग लगी है। सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां और पल्लवपुरम थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंचते ही टीमों ने अंदर फंसे लोगों को निकलना शुरू किया। बताया जाता है कि दमकल को पहुंचने में देर लगी तो पुलिस ने ही आसपास के लोगों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया। आग से हुए नुकसान की यह 3 तस्वीर देखिए… दम घुटने से हुई पिता-पुत्री की मौत सतीश के मकान में दो परिवार किराए पर रहते हैं। पहला परिवार सागर पुत्र भूषण गिरी का है। सागर की मां कांति, पत्नी ज्योति और दोनों बेटे शिव और करण अस्पताल में भर्ती हैं। जबकि सागर और उसकी 8 साल की बेटी शिवानी की दम घुटने से मौत हो गई। दूसरा परिवार संजय का है। संजय हादसे के वक्त घर पर नहीं थे। हादसे की चपेट में उनकी पत्नी सरिता, बेटी भावना और बेटे आशु, प्रिंस व करण आए हैं। उनके यहां एक परिचित अरुण पुत्र रोहताश भी आया हुआ था, वह भी अस्पताल में भर्ती है। पुलिस और दमकल की टीमों ने रेस्क्यू करते हुए सभी परिवार के सदस्यों को बाहर निकाला जिनमें से कई बेहोश हो चुके थे। सभी को एसडीएस ग्लोबल अस्पताल में लाया गया। यहां इलाज के दौरान सागर और उसकी 8 वर्षीय बच्ची शिवानी उर्फ लाली को मृत घोषित कर दिया गया। शेष 10 लोगों का उपचार जारी है। जिन 12 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था उनमें से चार बेहोशी की हालत में थे। उनमें सागर और उसकी 8 साल की बेची शिवानी की हालत गंभीर बनी थी। डॉक्टरों की कोशिश के बावजूद दोनों पिता-पुत्री को बचाया नहीं जा सका। डॉक्टर की मानें तो उनके फेफड़ों में अधिक धुआं भर जाने के कारण मौत हुई है। फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुटी है। मकान के अगले हिस्से में टेंट की दुकान मकान के अगले हिस्से में बनी दोनाें दुकानों में टेंट का सामान भरा हुआ थ। कपड़ा और प्लास्टिक भी भारी मात्रा में था।संभावना जताई जा रही है कि इसी सामान में पहले आग लगी जो बाद में भड़क गई। फिर पूरे मकान में फैलती चली गई। आग से कमरों में भरा सामान खाक हो गया। आंगन में खड़ी दो बाइक और एक स्कूटी भी पूरी तरह जल गए। घर के जितने भी स्विच बोर्ड और वायरिंग थी, वह भी पिघल कर लटक गए। प्रत्यक्ष दर्शियों की मानें तो आग लगने के 10 मिनट बाद ही लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फिर भी 40 मिनट के बाद दमकल की गाड़ी यहां पहुंची। उससे पहले पल्लवपुरम थाना पुलिस और आसपास के लोग खुद ही आग बुझाने का प्रयास करते रहे। करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। तब तक आग पूरे घर को चपेट में ले चुकी थी और सामान जलकर खाक हो चुका था। हादसे के वक्त सोए थे परिवार के लोग जिस वक्त आग लगी यहां किराए पर रहने वाले परिवार सोए हुए थे। आग लगने की जानकारी जब तक परिवार को हुई तब तक वह अंदर फस चुके थे। कुछ लोगों ने छत पर भाग कर जान बचाने की भी कोशिश की। घना धुआं होने के कारण सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। आग लगने को लेकर लोगों में अलग-अलग चर्चा है। बताया जाता है कि यहां रहने वाले एक परिवार के पास इलेक्ट्रिक स्कूटी भी थी, जिसे वह रात को सोने से पहले चार्जिंग पर लगा देते थे। चर्चा है कि इसी स्कूटी में रात को शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लगती चली गई। किचन में तीन से चार सिलेंडर रखे थे। गनीमत रही कि उनमें आग नहीं लगी वरना हादसा और ज्यादा भयानक हो सकता था। हादसे में 2 की मौत, 10 घायल मृतक : 10 घायलों का अस्पताल में इलाज सीएफओ बोले- शॉर्ट सर्किट से लगी आग मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि डोरली में जिस मकान में आग लगी थी, उसके अगले हिस्से में दो दुकानों में टेंट का काम होता था। आग लगने के बाद समान जलने लगा, जिस कारण अंदर कमरों में सो रहे लोग वहीं फंसे रह गए। दमकल की टीमों ने सभी को बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया। दम घुटने से सागर और शिवानी की मृत्यु हुई है। शुरुआती छानबीन में शार्ट सर्किट से ही आग लगना सामने आ रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में ओले गिरे, 8 जिलों में आंधी-बारिश:लखनऊ में तूफान, दोनों डिप्टी सीएम की फ्लाइट उतर नहीं पाई; 3 की मौत
    Next Article
    लखनऊ आ रही फ्लाइट की भोपाल में इमरजेंसी लैंडिंग:दोनों डिप्टी सीएम सवार थे; तूफान, तेज बारिश होने पर डायवर्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment