Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुकदमे से नाम हटाने के लिए मांगे 20 हजार रुपये:अमेठी में ऑडियो सामने आने पर एसपी ने दरोगा को किया निलंबित, सीओ को जांच सौंपी

    3 hours ago

    1

    0

    अमेठी में एक उपनिरीक्षक को मुकदमे से नाम हटाने के लिए 20 हजार रुपये मांगने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। पैसे मांगने से जुड़ा एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक सरवणन टी ने यह कार्रवाई की। मामले की जांच क्षेत्राधिकारी गौरीगंज को सौंपी गई है। यह मामला बाजारशुकुल के खेममऊ गांव में 19 मार्च को हुई मारपीट से जुड़ा है। गांव निवासी अमृता और सुमेरा के बीच मामूली विवाद के बाद लाठी-डंडे चले थे। घटना के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। एक पक्ष से अमृता, उनकी देवरानी सुनीता, ननद पूजा और ससुर छोटेलाल के नाम शामिल थे। दूसरे पक्ष से सुमेरा, उनके बेटे हंसराज व विशाल और बेटी चांदनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इस मामले की विवेचना बाजारशुकुल थाने में तैनात उपनिरीक्षक साबिर अली को सौंपी गई थी। आरोप है कि विवेचना के दौरान उपनिरीक्षक ने अमृता के पति से संपर्क कर महिलाओं का नाम रिपोर्ट से हटाने के बदले 20 हजार रुपये की मांग की। इसी बातचीत से जुड़ा ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल ऑडियो में कथित तौर पर दूसरे पक्ष को अधिक चोट लगने और मेडिकल रिपोर्ट में इसकी पुष्टि का हवाला देते हुए नाम हटाने के लिए रुपये मांगे जाने की बात सामने आ रही है। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस अधीक्षक सरवणन टी ने उपनिरीक्षक साबिर अली को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। उन्होंने पूरे प्रकरण की जांच क्षेत्राधिकारी गौरीगंज अखिलेश वर्मा को सौंपी है। एसपी ने कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी और किसी भी स्तर पर अनुचित आचरण स्वीकार नहीं किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रतापगढ़ में एनकाउंटर में एक बदमाश घायल, दूसरा गिरफ्तार:बाएं पैर में गोली लगी, 20 हजार की ठगी का आरोपी दबोचा
    Next Article
    जौनपुर में संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू:मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment