Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुख्तार अंसारी गैंग के 61 ठिकानों पर पुलिस की छापेमारी:फरार अफसा अंसारी की तलाश; सांसद के भाई से पूछताछ

    2 hours ago

    1

    0

    गाजीपुर पुलिस ने सोमवार को माफिया मुख्तार अंसारी के IS-191 गैंग पर शिकंजा कसा। पुलिस ने एक साथ 61 सदस्यों और उनके सहयोगियों के ठिकानों पर छापेमारी की। ऑपरेशन वज्र के तहत ये कार्रवाई की गई है। कार्रवाई में करीब दो दर्जन सहयोगियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। यह छापेमारी जिले के पांच थाना क्षेत्रों मोहम्मदाबाद, भांवरकोल, करंडा, जंगीपुर और सदर कोतवाली में एक साथ की गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गैंग के सदस्यों की अवैध संपत्तियों, आपराधिक गतिविधियों और उनके आर्थिक स्रोतों की गहन जांच की जा रही है। पुलिस को कई अहम सुराग हाथ लगे हैं, जिनके आधार पर आगे और बड़ी कार्रवाई की तैयारी है। अभियान की कमान पुलिस अधीक्षक डॉ. नीरज राजा ने संभाली। उनके नेतृत्व में 12 विशेष टीमें गठित की गईं, जो संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस का मुख्य ध्यान गैंग के फरार सदस्यों और उनके नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करना है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने फरार 50 हजार की इनामी मुख्तार अंसारी की पत्नी अफसा अंसारी की तलाश में मोहम्मदाबाद स्थित फाटक आवास पर दबिश दी। इस दौरान सांसद अफजाल अंसारी के आवास पर भी पुलिस पहुंची और उनके बड़े भाई पूर्व विधायक सिंगतुल्लाह अंसारी से पूछताछ की गई। पुलिस ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में तेज आंधी-बारिश:टेम्प्रेचर 32°C, 22 किलोमीटर की स्पीड से हवा बह रही
    Next Article
    लखीमपुर खीरी में आंधी-बारिश का असर:पेड़ गिरने से मार्ग जाम, दो हादसों में शिक्षक-चालक घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment