Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट:बागपत में डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया

    3 hours ago

    2

    0

    बागपत की जिलाधिकारी अस्मिता लाल और पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम के मद्देनजर श्री गोरख नाथ आश्रम, मौजिजाबाद नांगल भगवानपुर का स्थलीय निरीक्षण किया। मंदिर समिति ने मुख्यमंत्री को निमंत्रण दिया था, जिसके बाद मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में शामिल होने का आश्वासन दिया है। इसी को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। निरीक्षण के दौरान, अधिकारियों ने आश्रम परिसर और आसपास की व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई और अन्य आवश्यक इंतजामों को लेकर संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए। विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध और व्यवस्थित ढंग से सुनिश्चित की जाएं, ताकि प्रस्तावित कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम बड़ौत भावना सिंह, सीओ बड़ौत अंशु जैन, अर्जुन नाथ महाराज सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में युवक के खाते से 5.69 लाख रुपए गायब:बोला- APK फाइल डाउनलोड थी, एक महीने बाद बैंक गया तब पता चला
    Next Article
    शिक्षामित्रों के बढ़े मानदेय और सम्मान कार्यक्रम का आयोजन:मुजफ्फरनगर में राज्यमंत्री ने 10 शिक्षामित्रों को प्रतीकात्मक चेक देकर किए सम्मानित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment