Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेला घूमने गईं चार मासूम लापता सकुशल बरामद:चार बच्चियों की तलाश ने खोली परिवारिक खींचतान की परतें

    3 hours ago

    2

    0

    बरेली के सिकलापुर मेले से चार नाबालिग लड़कियों के लापता होने की खबर ने शनिवार रात पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने तुरंत तलाश शुरू की। सुबह होते-होते सच्चाई सामने आई, जिसमें एक पारिवारिक विवाद का खुलासा हुआ। दरअसल, गंगापुर की रहने वाली नेहा की बेटियां रिद्धिमा (10) और महिमा (7) मोहल्ले की दो अन्य बच्चियों—नायरा (10) और पलक (8)—के साथ मेला देखने गई थीं। देर रात तक घर न लौटने पर परिवार ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद थाना बारादरी पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। रातभर चली तलाश और सीसीटीवी फुटेज की जांच में बच्चियां अपने पिता राहुल के साथ जाती दिखाई दीं। पुलिस ने जब राहुल से पूछताछ की, तो उसने बताया कि उसका अपनी पत्नी से विवाद चल रहा है। मेला में मुलाकात के बाद वह बेटियों को अपने साथ ले गया था। राहुल के मुताबिक, बच्चियों ने मां की डांट-फटकार की शिकायत की थी, जिससे आहत होकर वह उन्हें इज्जतनगर के अहलादपुर स्थित अपने रिश्तेदार के घर छोड़ आया। इस दौरान साथ गई अन्य दो बच्चियां भी वहीं रुकने की जिद करने लगीं, तो उन्हें भी वहीं छोड़ दिया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रविवार सुबह करीब चार बजे चारों बच्चियों को सकुशल बरामद कर लिया। इसके साथ ही परिजनों की चिंता भी समाप्त हो गई। फिलहाल पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। बच्चियों को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश कर नियमानुसार उनके परिजनों को सौंपा जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    IGRS रिपोर्ट से हाउस टैक्स पर स्थिति साफ:गाजियाबाद नगर निगम ने न्यायालय आदेश के अनुसार दरें लागू कीं
    Next Article
    अवैध ब्रेकर का विरोध, दबंगों ने हमला किया:मथुरा में दो युवक घायल, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment