Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Mallikarjun Kharge ने SIR विरोध रैली में COJP की मौजूदगी पर साधी चुप्पी

    4 hours from now

    1

    0

    (29 अक्टूबर को जारी प्रादे84 में कॉजपा के संदर्भ वाले हिस्से में सुधार करते हुए) बेंगलुरु, 30 अक्टूबर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के खिलाफ विपक्ष द्वारा दिल्ली में एक नवंबर को आयोजित की जाने वाली रैली में कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेताओं के शामिल होने या न होने पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। ‘पीटीआई-भाषा’ ने बृहस्पतिवार को जारी अपनी खबर में खरगे के हाव-भाव के आधार पर भूलवश यह लिखा था कि उन्होंने इस पर नकारात्मक जवाब दिया। हालांकि, उनके कार्यालय ने स्पष्ट किया कि वह इस सवाल पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते थे।कॉजपा ने एक नवंबर की इस रैली को अपना समर्थन दिया है। अभिजीत दीपके द्वारा स्थापित इस संगठन ने कहा है कि वह स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों के लिए संघर्ष कर रहे संगठनों का समर्थन करेगा और मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की अपनी मांग को एक बार फिर दोहराया। यह रैली कथित चुनावी अनियमितताओं और एसआईआर को रद्द करने की मांग को लेकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त कुमार के इस्तीफे की मांग के वास्ते विपक्षी गठबंधन के अभियान का हिस्सा है।इस रैली में कांग्रेस, वामदल और अन्य दलों के शामिल होने का कार्यक्रम है। यह रैली पूर्वाह्न करीब 11 बजे शुरू होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Successful Launch Of NVS 03 Satellite | NVS-03 के सफल प्रक्षेपण पर PM Modi ने की ISRO की सराहना, बोले- ‘हमारे अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के समर्पण पर भारत को गर्व है’
    Next Article
    PM Narendra Modi ने Sardar Vallabhbhai Patel को जयंती पर नमन किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment