Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैलानी बफर जोन में बाघिन की मौत:ट्रेन की चपेट में आने से हादसा, रेलवे ट्रैक के पास शव मिला

    3 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी के दुधवा टाइगर रिजर्व के मैलानी बफर जोन में बुधवार सुबह एक मादा बाघिन की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। यह घटना मौरैना बीट में भीखमपुर हाल्ट के पास हुई। वन विभाग की गश्ती टीम को बुधवार सुबह करीब 9 बजे रेलवे ट्रैक के पास बाघिन का शव मिला। सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, बाघिन की उम्र लगभग 3 से 5 वर्ष के बीच थी। आशंका जताई जा रही है कि रेलवे ट्रैक पार करते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वन विभाग के अधिकारियों ने बाघिन के शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम की तैयारी की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो पाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ में प्रशिक्षु आरक्षियों ने ली गंगा स्वच्छता की शपथ:विचार गोष्ठी में पर्यावरण संरक्षण पर चर्चा, पौराणिक महत्व बताया
    Next Article
    संभल में किराएदार बनकर आए शख्स ने दंपती को लूटा:नशा सुंघाकर ₹20 हजार नकद, जेवर ले गया; पति-पत्नी अस्पताल में भर्ती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment