Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मौलाना तौसीफ रज़ा मजाहरी की ट्रेन में हत्या:एआईएमआईएम ने की उच्च स्तरीय जांच और कार्रवाई की मांग

    1 hour ago

    1

    0

    बरेली में आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को मौलाना तौसीफ रज़ा मजाहरी की कथित हत्या के विरोध में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने रेल मंत्री के नाम सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर मामले में उच्च स्तरीय जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि बिहार के किशनगंज निवासी मौलाना तौसीफ रज़ा मजाहरी 26 अप्रैल को ट्रेन संख्या 04314 से बरेली जंक्शन से सीवान की यात्रा कर रहे थे। आरोप है कि यात्रा के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने उनके साथ मारपीट की, जिसके बाद उनका शव रेलवे स्टेशन के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। एआईएमआईएम नेताओं ने इस घटना को गंभीर बताते हुए ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की तैनाती, निगरानी व्यवस्था और बढ़ती भीड़ हिंसा की प्रवृत्ति पर तत्काल नियंत्रण आवश्यक है। संगठन ने ज्ञापन के माध्यम से पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय और समयबद्ध जांच कराने की मांग की। इसके साथ ही दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने, ट्रेनों में आरपीएफ की संख्या बढ़ाने, सीसीटीवी निगरानी मजबूत करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए जवाबदेही तंत्र विकसित करने की भी मांग की गई। कार्यकर्ताओं ने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और सहायता प्रदान करने की भी मांग की। उन्होंने जोर दिया कि नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है और ऐसी घटनाएं कानून व्यवस्था पर सवाल उठाती हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जनगणना 2027 का पहला चरण 22 मई से शुरू:बुलंदशहर में मकानों का सूचीकरण और गणना का कार्य होगा
    Next Article
    लखनऊ में 1533 नंबर पर भंडारे की जानकारी दें:नगर निगम ने बड़े मंगल को लेकर जारी की एडवाइजरी, फ्री में पहुंचेगा पानी का टैंकर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment