Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मिलिट्री डेयरी फार्म में सेना के दो जवानों पर हमला:प्रयागराज में सरिया चोरी करते, तालाब से मछली पकड़ते मिले दो लोगों ने की घटना

    3 hours ago

    2

    0

    प्रयागराज के कैंट एरिया में स्थित मिलिट्री डेयरी फार्म में शनिवार शाम पेट्रोलिंग के दौरान सेना के दो जवानों पर हमला किया गया। गालीगलौज व धक्कामुक्की की गई। अन्य जवानों के आने पर हमलावर भाग निकले। इनमें से दो लोग सरिया चोरी करते और अनाधिकृत रूप से मछली पकड़ते मिले थे। पुलिस ने एक जवान की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। शाम 5:30 बजे हुई घटना मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के रहने वाले नायक प्रेमचंद्र सेना की सीईटीएफ बटालियन में तैनात हैं और वर्तमान में कैंट स्थित छावनी में उनकी तैनाती है। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर बताया, शनिवार शाम 5:30 बजे के करीब वह अपने साथी राइफलमैन अनिल कुमार के साथ गश्त कर रहे थे। दर्जनों लोगों को बुला लिया इसी दौरान नेहरू पार्क के पास उन्हें दो संदिग्ध युवक नजर आए। एक युवक तालाब में मछली पकड़ रहा था, जबकि दूसरा शेड से सरिया चोरी कर रहा था। जब उन्हें रोकने की कोशिश की गई तो दोनों गालीगलौज पर उतारू हो गए और कुछ ही देर में अपने दर्जनों साथियों को मौके पर बुला लिया। इसके बाद सभी ने मिलकर जवानों पर हमला कर दिया। यूनिट के साथी पहुंचे तो भाग निकले हालात बिगड़ते देख जवान किसी तरह वहां से निकलकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचे और यूनिट को सूचना दी। सूचना मिलते ही अन्य जवान मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक सभी आरोपी फरार हो चुके थे। पीड़ित जवान की तहरीर पर कैंट पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर अमरनाथ राय के मुताबिक, मामले में एक आरोपी की पहचान बाबा जी पासवान के रूप में हुई है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। उसे नामजद किया गया है। अन्य की तलाश की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बीजेपी का स्थापना दिवस आज, महानगर कार्यालय पर होगा ध्वजारोहण:लखनऊ में सप्ताहभर चलेंगे कार्यक्रम, बूथ स्तर तक पहुंचेगा अभियान
    Next Article
    प्रयागराज सोरांव सीट पर विधायक गीता पासी या कोई और:भाजपा से सुरेन्द्र चौधरी, जमुना या आदित्य पासी पहली पसंद, बसपा से किसे उम्मीदवार बनाएंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment