Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'मम्मी को पापा, चाचा और दादी ने बेल्टों से मारा':बरेली में महिला की मौत, मायके वाले बोले- प्लॉट के लिए बेटी को मारकर फंदे से लटकाया

    5 hours ago

    1

    0

    बरेली में एक महिला का फंदे से लटका हुआ शव मिला है। महिला के मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने पति, सास और ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। मायके वालों का आरोप है- दहेज के लिए बेटी को प्रताड़ित किया जा रहा था। बेटी के लिए एक प्लॉट खरीदा था। पति चाहता था कि यह प्लॉट उसके नाम किया जाए। इसके लिए आए दिन विवाद होता था। घटना वाले दिन पति ने फोन पर हत्या करने की धमकी भी दी थी। वहीं, महिला के 3 साल के बेटे ने बताया- मम्मी को पापा, चाचा और दादी ने मिलकर बेल्टों से बहुत मारा। बच्चे की इस गवाही ने मामले में हत्या की आशंका को और गहरा कर दिया है। पूरा मामला बारादरी थाना क्षेत्र के कटरा चांद खां गांव का है। अब जानिए पूरा मामला…. 2021 में शादी हुई थी लखीमपुर खीरी जिले के मैंगलगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली अनमोल (24) की शादी सन 2021 में बरेली के रहने वाले अमनदीप के साथ हुई थी। अनमोल एक रेस्टोरेंट और अमनदीप मॉल में नौकरी करता है। अनमोल के परिजनों का कहना है- शादी के शुरुआती छह महीने तो सब ठीक रहा। लेकिन उसके बाद से ही पति और ससुराल वालों ने छोटी-छोटी बातों पर अनमोल के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। अनमोल की मां संतोष कुमारी ने बताया- मैंने अपनी बेटी के लिए एक प्लॉट खरीदा था, जिसकी रजिस्ट्री अभी नहीं हुई थी। अनमोल का पति अमनदीप लगातार दबाव बना रहा था कि वह प्लॉट उसके नाम कर दिया जाए। वह चाहता था कि रजिस्ट्री में लगने वाले 35 हजार रुपए का खर्च भी मायके वाले ही दें। इसके लिए आए दिन वह अनमोल से लड़ाई-झगड़ा और मारपीट करता था। शादी के 3 तस्वीरें देखिए… फोन पर दी थी जान से मारने की धमकी फोन पर हत्या करने की धमकी दी अनमोल की मां संतोष कुमारी ने बताया- बेटी रेस्टोरेंट में ड्यूटी करती थी। सोमवार शाम करीब 7 बजे अनमोल अपने काम पर थी, तभी अमनदीप ने उसे फोन कर तुरंत घर आने को कहा। जब अनमोल ने थोड़ा वक्त लगने की बात कही, तो उसने फोन पर ही कहा- आज मैं तेरी हत्या कर दूंगा।म मां ने बताया- बेटी ने फोन कर मुझे जानकारी दी, तो मैंने समझाया कि तुम्हारा पति है वो ऐसा कुछ नहीं करेगी। इसके बाद बेटी ने दिल्ली में रह रही अपनी मौसी को फोन कर सूचना दी, तो उन्होंने मुझे फोन किया। इसके बाद मैंने बेटी को फोन किया और कहा कि तुम अपने घर मत जाना। नेवादा में चाचा रहते हैं, वहां चली जाओ। मैंने अपने देवर को फोन कर बेटी के रेस्टोरेंट का पता दिया। तभी बेटी ने मुझे फोन कर बताया कि उसका पति पहले ही रेस्टोरेंट पहुंच गया है। इस पर मैंने बेटी को समझाया और कहा कि ठीक है घर जाओ। रात 11 बजे बेटी ने आखिरी कॉल की 11 बजे मेरी बेटी ने आखिरी बार कॉल की। कहा मम्मी घर आ जाओ। इसके बाद उसका फोन छीन लिया और स्विच ऑफ कर दिया। इसके बाद मंगलवार सुबह दामाद ने फोन किया और कहा कि तुम लोग घर आ जाओ। जब मैंने पूछा ऐसा क्या हुआ है तो बोला अनमोल आईसीयू में भर्ती है। हम लोग अपने घर से जब यहां पहुंचे तो बेटी मृत मिली। उसके शरीर के बेल्टों से मारने के निशान मिले हैं। मारने के बाद उसे फंदे से लटकाया गया। वहीं, अनमोल की मौसी लक्ष्मी ने बताया- अनमोल के 3 साल के बेटे अनंत दीप ने रोते हुए बताया- मेरी मम्मी को पापा, चाचा और दादी ने मिलकर बेल्टों से बहुत मारा। बच्चे की इस गवाही ने मामले में हत्या की आशंका को और गहरा कर दिया है। पुलिस की कार्रवाई और जांच जारी घटना की सूचना पर बारादरी थाना पुलिस और फील्ड यूनिट ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। हालांकि पुलिस का शुरुआती तौर पर कहना है- मामला सुसाइड का लग रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ होगी। फिलहाल परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। ----------------- यह खबर भी पढ़ें… मां-बाप ने बच्चा ढाई लाख में बेचा, दादी ने बचाया:आगरा में व्यापारी से डील हुई, 2 दिन पहले पैदा हुआ था आगरा में एक मां ने अपने दो दिन के नवजात बच्चे का सौदा कर दिया। बच्चे की कीमत ढाई लाख रुपए तय की गई। एक व्यापारी उसे लेने के लिए अस्पताल भी पहुंच गया, लेकिन दादी और बुआ को इसकी भनक लग गई। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    8 साल के बच्चे को घर ले जाने काआरोप:पेप्सी पिलाने के बहाने घर ले जाने का आरोप, दी गई तहरीर
    Next Article
    लखीमपुर-खीरी में अंबेडकर मूर्ति तोड़ने पर बवाल, VIDEO:अंबेडकर जयंती पर पुलिस पर किया पथराव, मौके पर फोर्स तैनात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment