Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ममता बोलीं- पुलिस TMC कार्यकर्ताओं को धमकी दे रही:लेकिन मैं विरोध करती रहूंगी, लडूंगी या मर जाऊंगी; TMC नेताओं का बस स्टॉप पर धरना

    19 hours ago

    1

    0

    तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी मंगलवार को सेंट्रल कोलकाता में अपना दिन भर का धरना दे रही हैं। ये धरना उनके भतीजे और सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले, चुनाव के बाद हिंसा और फेरीवालों को हटाने के विरोध में हो रहा है। धरना स्थल पर बनर्जी ने कहा- हमें मंच बनाने और माइक्रोफोन इस्तेमाल करने की परमिशन नहीं दी गई। पुलिस TMC वर्कर्स को प्रदर्शनों में हिस्सा न लेने की धमकी दे रही है लेकिन मैं विरोध करती रहूंगी। मैं इस मुश्किल समय में TMC वर्कर्स को नहीं छोड़ूंगी। मैं लड़ूंगी या मर जाऊंगी। मैं तब तक नहीं मरूंगी जब तक आपको सत्ता से हटा नहीं देती। विपक्ष का नेता चुनने के लिए TMC विधायकों के साइन पर हुए विवाद में ममता ने कहा कि BJP गंदा खेल खेल रही है। अगर विधानसभा अध्यक्ष को साइन के असली होने पर यकीन नहीं है तो TMC विधायकों के साइन का फोरेंसिक टेस्ट कराना चाहिए। कोलकाता पुलिस से परमिशन न मिलने के कारण आखिरी वक्त में वेन्यू बदल दिया गया। कोलकाता पुलिस से रानी रश्मोनी रोड पर विरोध प्रदर्शन की परमिशन नहीं मिलने के बाद ममता एस्प्लेनेड (धर्मतला) के Y-चैनल बस स्टॉप पर धरना देने पहुंचीं। ममता की स्पीच की 5 बड़ी बातें : ममता के धरने से जुड़ी तस्वीरें… कल्याण बनर्जी बोले- अपनी जिम्मेदारियां याद रखें ममता के साथ फिरहाद हकीम, मदन मित्रा, डेरेक ओ ब्रायन, कल्याण बनर्जी और डोला सेन भी थे। कल्याण बनर्जी ने कहा कि आने वाले दिनों में वे और भी बड़े विरोध प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा- मैं कोलकाता पुलिस कमिश्नर और पुलिस अधिकारियों से कहना चाहूंगा कि आपकी सैलरी संविधान के तहत सरकारी खजाने से दी जाती है। बनर्जी ने कहा- यह सुवेंदु अधिकारी नहीं हैं जो आपकी सैलरी देने के लिए शांतिनिकेतन से पैसे लाते हैं। समय बदलता है, और अपनी जिम्मेदारियों को निभाते समय हर किसी को यह बात याद रखनी चाहिए। ममता का दावा- TMC विधायकों पर भाजपा जॉइन करने का दबाव, पुलिस उन्हें डरा-धमका रही पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को फेसबुक पर वीडियो मैसेज जारी कर भाजपा और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पुलिस TMC विधायकों पर पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने का दबाव बना रही है। ममता ने दावा किया कि कुछ विधायकों और सांसदों को डराने-धमकाने या रिश्वत देकर TMC को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    CBSE ऑन-स्‍क्रीन विवाद की जांच के लिए कमेटी बनी:एस राधा चौहान अध्‍यक्ष बनीं; केंद्र ने बोर्ड अध्‍यक्ष और सचिव को भी पद से हटाया
    Next Article
    रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने रचा इतिहास, 76वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment