Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मनगढ़ धाम में जन्माष्टमी पर श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू:5 लाख से ज्यादा भक्तों के आने की संभावना, 1100 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात

    1 hour ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ जिले के कुंडा में स्थित प्रसिद्ध भक्ति धाम मनगढ़ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया है। जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर मनगढ़ धाम और आसपास का इलाका भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आ रहा है। धाम को भव्य रोशनी और खूबसूरत लाइटिंग से सजाया गया है। राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियां और कान्हा से जुड़े आकर्षक पोस्टर श्रद्धालुओं का ध्यान खींच रहे हैं। शाम होते ही रंग-बिरंगी रोशनी से पूरा धाम जगमगा उठता है। देश के अलग-अलग राज्यों के साथ ही विदेशों से भी श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। बड़ी संख्या में भक्त मनगढ़ पहुंचकर भक्ति धाम की भव्य सजावट और झांकियों का आनंद ले रहे हैं। प्रशासनिक अनुमान के अनुसार, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मुख्य पर्व पर भक्ति धाम मनगढ़ में 5 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए बड़ी तैयारियां की हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ और यातायात को कंट्रोल करने के लिए पुलिस ने भगवान तिराहा, पोस्ट ऑफिस और कचहरी रोड के पास बैरियर लगाए हैं। यहां चार पहिया वाहनों को आगे जाने से रोका जा रहा है। श्रद्धालु पैदल और ई-रिक्शा से आगे जा रहे हैं। बाईपास बाबूगंज में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। बाहर से आने वाले श्रद्धालु अपने वाहन पार्किंग में खड़े करने के बाद वहां से पैदल भक्ति धाम मनगढ़ की ओर जा रहे हैं। यातायात व्यवस्था को ठीक बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी लगातार निगरानी कर रहे हैं। श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। 1100 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था में तैनात किया गया है। धाम और आसपास के मुख्य स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती के साथ ही बैरियर और निगरानी व्यवस्था को मजबूत किया गया है। सीसीटीवी और प्रशासनिक निगरानी के जरिए भीड़ पर नजर रखी जा रही है। पुलिस और प्रशासन का प्रयास है कि जन्माष्टमी पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो और दर्शन व्यवस्था शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संचालित हो। मनगढ़ धाम की भव्य सजावट, जगमगाती रोशनी और बड़ी संख्या में पहुंच रहे श्रद्धालुओं के कारण जन्माष्टमी से पहले ही पूरा क्षेत्र कृष्ण भक्ति के रंग में रंगा नजर आ रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गड़रपुरा में मना विहिप का स्थापना दिवस:विभाग सह मंत्री बोले- जन-जन तक पहुंचाएं संगठन के विचार
    Next Article
    'आप आयशा बेगम बनकर बात कर रही हैं':मुकेश खन्ना ने वंदे मातरम् को लेकर दिए शर्मिला टैगोर के बयान पर सवाल उठाए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment