Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैनपुरी में भाई की हत्या: पत्नी और प्रेमी पर आरोप:होली पर घर लौटते युवक का शव मिला, परिवार ने की जांच की मांग

    12 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र में युवक की हत्या के मामले में नया मोड़ सामने आया है। मृतक के भाई ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र देकर अपनी भाभी और उसके कथित प्रेमी पर अपहरण कर हत्या कराने का आरोप लगाया है। परिवार ने मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की मांग की है। जानकारी के अनुसार मृतक कमलेश कासगंज स्थित एक नोवा प्लांट में काम करता था। वह होली की छुट्टी पर 20 फरवरी 2026 को कासगंज से अपने घर के लिए निकला था, लेकिन रास्ते में ही संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। कई दिनों तक तलाश के बाद 26 फरवरी को उसका शव बरामद हुआ। इस मामले में किशनी थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। अब मृतक के भाई ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि कमलेश की पत्नी सुनीती के सुतलेश कुमार नाम के व्यक्ति से अवैध संबंध थे। शिकायतकर्ता का कहना है कि दोनों ने मिलकर साजिश रची और कमलेश का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी। परिजनों ने पुलिस से मांग की है कि कमलेश के मोबाइल की अंतिम लोकेशन और 20 से 25 फरवरी के बीच की कॉल डिटेल्स की जांच कराई जाए। साथ ही सुनीती के मोबाइल की कॉल रिकॉर्ड भी निकलवाई जाए, क्योंकि घटना से पहले वह लगातार कमलेश के संपर्क में थी। परिवार का यह भी कहना है कि कमलेश के लापता होने के बाद उसकी पत्नी ने बिना किसी रिश्तेदार या पड़ोसी को जानकारी दिए ही गुमशुदगी के पोस्टर छपवाकर बंटवा दिए और पुलिस को सूचना दी। परिजनों के अनुसार इस असामान्य व्यवहार से उनका शक और गहरा गया है। पीड़ित परिवार ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ में ई-लॉटरी से 10 किसानों का चयन:आधुनिक कृषि यंत्र मिले, खेती होगी आसान और उत्पादक
    Next Article
    सूर्यकुमार यादव बनाम मिचेल सेंटनर, कैसे हैं दोनों कप्तानों के रिकॉर्ड, फाइनल से पहले जान लीजिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment