Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैनपुरी में कार की टक्कर से साइकिल सवार की मौत:कपड़े लेकर थाने की ओर जा रहे थे, सैफई ले जाते समय गई जान

    10 hours ago

    2

    0

    मैनपुरी के एलाऊ थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक सड़क हादसे में 35 वर्षीय युवक पंकज की मौत हो गई। तेज रफ्तार ईको वाहन ने साइकिल से जा रहे युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। यह घटना सुबह करीब 7 बजे हुई। गांव गदाईपुर निवासी पंकज पुत्र स्व. वीरेंद्र साइकिल से प्रेस किए हुए कपड़े लेकर थाने की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कुसमरा की तरफ से आ रही ईको वाहन ने उन्हें दूसरी साइड में जाकर टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पंकज गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों ने घायल पंकज को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। सैफई पहुंचने पर डॉक्टरों ने पंकज को मृत घोषित कर दिया। उनके शव का पोस्टमार्टम सैफई में किया जाएगा। पंकज कपड़ों पर प्रेस करने और खेती-बाड़ी का काम करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके पिता वीरेंद्र की भी लगभग छह महीने पहले हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। पंकज अपने पिता के इकलौते पुत्र थे और उनके तीन नाबालिग बच्चे हैं। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ईको वाहन को कब्जे में ले लिया है। मृतक के चाचा के पुत्र कुलदीप पुत्र विनोद कुमार की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष अवनीश त्यागी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में लापता ग्रामीण का शव बरामद:घर से 100 मीटर दूर तालाब में तैरता दिखा, दो दिन पहले गुमशुदगी की शिकायत दर्ज
    Next Article
    भूपेंद्र के शपथग्रहण पर मुरादाबाद में BJP कार्यकर्ताओं में जश्न:तीसरी बार ली है मंत्री पथ की शपथ; घर पर भी लगा बधाई देने वालों का तांता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment