Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैनपुरी में महिला के खाते में अचानक आए 9.99 करोड़:ATM में बैलेंस चेक करने पर दिखी इतनी बड़ी रकम, बैंक प्रबंधन कर रहा है जांच

    3 hours ago

    2

    0

    मैनपुरी के बिछवां क्षेत्र के देवगंज में एक महिला के बैंक खाते में अचानक लगभग 9.99 करोड़ रुपए आ गए। खेती करने वाली रीता बहेलिया नामक इस महिला ने बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम में अपना बैलेंस चेक किया तो इतनी बड़ी रकम देखकर हैरान रह गईं। यह घटना नवरात्रि के दौरान हुई। देवगंज निवासी रीता जो अपने पति पारसभान बहेलिया के साथ खेती-बाड़ी करती हैं, अष्टमी के दिन अपने खेत में गेहूं काट रही थीं। तभी उन्हें अपने खाते में कई अंकों की राशि दिखने की जानकारी मिली। बैंक बंद होने के कारण उन्होंने पास के बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम में जाकर बैलेंस चेक किया। एटीएम में उनके खाते में 9 करोड़ 99 लाख 49 हजार 588 रुपए की राशि प्रदर्शित हुई। इतनी बड़ी रकम देखकर रीता प्रसन्न हुईं, लेकिन उन्होंने ईमानदारी का परिचय देते हुए अपने परिजनों को बैंक से एक भी पैसा निकालने से मना कर दिया। इसके बाद वह वापस अपने घर लौट आईं और गेहूं की फसल काटने के काम में लग गईं। करीमगंज बैंक शाखा प्रबंधक ऋषिकांत पांडे ने बताया- यह किसी तकनीकी गलती के कारण किसी अन्य ग्राहक का ट्रांजैक्शन खाते में आ सकता है। बैंक अवकाश के कारण फिलहाल इस समस्या का समाधान नहीं हो सकता, लेकिन कार्य दिवस में बैंक स्वयं इस त्रुटि को ठीक कर देगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल SP का IPS अंशिका को गोद में उठाकर डांस...VIDEO:सगाई हुई, रिंग पहनाकर गले लगाया; चल प्यार करेगी...गाने पर जमकर नाचे
    Next Article
    लखनऊ में पेट्रोल को लेकर डर , रातभर लगी लाइन:कीमत बढ़ने की आशंका से पंपों पर उमड़ी भीड़, अफवाहों ने बढ़ाई बेचैनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment