Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैनपुरी में मासूम को लोडर ने रौंदा, मौत:ग्रामीणों ने 6 किमी पीछा कर ड्राइवर को पकड़ा, खेत से लौट रहा था घर

    19 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी के औंछा थाना क्षेत्र में सड़क पार कर रहे 8 वर्षीय बच्चे की तेज रफ्तार लोडर वाहन की टक्कर से मौत हो गई। हादसे के बाद भाग रहे चालक को ग्रामीणों ने करीब 6 किलोमीटर पीछा कर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। घटना प्रेम नगर बांजर गांव की है। मृतक की पहचान धर्मेंद्र सिंह यादव के पुत्र कृष्णा (8) के रूप में हुई है। बताया गया कि कृष्णा के पिता गेहूं की कटाई कर घर लौटे थे। इसी दौरान कृष्णा घर के बाहर सड़क पार कर रहा था, तभी जसराना की ओर से आ रहे तेज रफ्तार छोटा हाथी लोडर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कृष्णा उछलकर सड़क किनारे जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने 6 किमी तक किया पीछा हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भागने लगा, लेकिन ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए उसका पीछा शुरू कर दिया। करीब 6 किलोमीटर दूर नसीरपुर रोड पर ट्रैक्टर लगाकर वाहन को रोका गया और चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया। वहीं गंभीर हालत में परिजन कृष्णा को पहले स्थानीय सीएचसी ले गए। जहां से उसे शिकोहाबाद ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कृष्णा कक्षा तीन का छात्र था और परिवार में सबसे बड़ा बेटा था। उसका एक छोटा भाई भी है। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी चालक को वाहन सहित हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में सोलर पैनल चोरी विवाद में नया मोड़:जूनियर इंजीनियर ने प्राचार्य और डॉक्टर पर लगाए धमकी और अभद्रता के आरोप
    Next Article
    फरीदाबाद में कैंटर ने कई गाड़ियों को ठोका:बाइक सवार की मौत, चार घायल, यूपी का रहने वाला था युवक, ड्राइवर फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment