Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैनपुरी में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या, पुलिस ने शव कब्जे में लिया

    1 hour ago

    1

    0

    मैनपुरी जिले के करहल थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मंगलवार देर रात अंजू (20) पत्नी सतीश ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अंजू की शादी नौ महीने पहले ही हुई थी। घटना के समय उनके पति सतीश कुमार खेत पर काम करने गए हुए थे। जब वह घर लौटे, तो अंजू का शव फंदे से लटका मिला। करहल थाना इंस्पेक्टर महाराज सिंह भाटी ने बताया कि डायल 112 पर विवाहिता की मौत की सूचना मिली थी। इसके बाद चौकी प्रभारी को निर्देश दिए गए। देर रात थानाध्यक्ष और एसडीएम भी मौके पर पहुंचे और परिजनों से बातचीत की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर भाटी के अनुसार, परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    HBTU में जूनियर-सीनीयर में भिड़ंत, 23 छात्र चिंहित:सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे, 3 दिन में वीसी को सौंपी जाएगी रिपोर्ट
    Next Article
    नोएडा यमुना सिटी में बढ़ी आवंटन दर लागू:सभी प्रकार की संपत्तियों पर 3.58% की बढ़ोतरी, एयरपोर्ट और फिल्म सिटी वजह

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment