Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैनपुरी में शराब के नशे में महिला से मारपीट:NCR दर्ज होने के बाद भी आरोपी बेखौफ, परिवार को जान से मारने की धमकी

    3 hours ago

    2

    0

    मैनपुरी के एलाऊ थाना क्षेत्र के ग्राम परिगवा में एक महिला ने पड़ोसियों पर शराब के नशे में गाली-गलौज और मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़िता ममता का कहना है कि उसके पति वासुदेव के घर से बाहर रहने का फायदा उठाकर पड़ोसी संजय और सुखराम उसे लगातार परेशान करते हैं। पीड़िता के अनुसार, 16 मार्च को संजय ने शराब पीकर घर के बाहर गाली-गलौज की। जब ममता ने विरोध किया, तो सुखराम ने भी अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए धमकी दी और दोनों ने मिलकर उससे मारपीट की। इस घटना के बाद पीड़िता ने एलाऊ थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर ली। महिला का आरोप है कि पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई न होने से आरोपियों के हौसले बढ़ गए हैं। वे रोजाना घर आकर गाली-गलौज करते हैं और रिपोर्ट दर्ज कराने पर ताना मारते हैं। पीड़िता का कहना है कि कई बार मारपीट की जा चुकी है, जिससे उसका परिवार लगातार डर के माहौल में जी रहा है। बताया गया कि बीते रविवार को भी आरोपी घर में घुस आए और शराब के नशे में गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। उन्होंने पीड़िता को दोबारा शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इन घटनाओं से भयभीत पीड़िता अपने पूरे परिवार के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और न्याय की गुहार लगाई। पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि उन्हें सुरक्षा मिल सके और वे भयमुक्त जीवन जी सकें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संवाद की भारतीय प्रणाली विश्व शांति के लिए उपयोगी:सुल्तानपुर में संगोष्ठी का आयोजन, बोले- भारतीय ज्ञान में आडम्बर की जगह नहीं
    Next Article
    IPL 2026; CSK-RR का मुकाबला, वैभव सूर्यवंशी पर रहेगी नजर:पिछले सीजन में सबसे तेज शतक बनाने का रिकॉर्ड; टी-20 में सेंचुरी लगाने वाले यंगेस्ट बैटर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment