Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैनपुरी MTPL में कुरावली सुपर किंग्स ने दर्ज की जीत:बरनाहल मास्टर्स ने 6 विकेट से मुकाबला जीता

    2 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी के क्रिश्चियन फील्ड में चल रही MTPL (मैनपुरी टीचर्स प्रीमियर लीग) में दो मुकाबले खेले गए। इसमें कुरावली सुपर किंग्स और बरनाहल मास्टर्स ने अपने-अपने मैच जीते। पहले मैच में कुरावली सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी और 16 ओवर में 10 विकेट पर 125 रन बनाए। नितिन मुकेश ने 46, राहुल यादव ने 22 और मुनेंद्र ने 15 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में राहुल यादव ने 4 विकेट लिए, जबकि ललित, विमल और राजू को 1-1 विकेट मिला। जवाब में जागीर हंटर्स की टीम 15.5 ओवर में 119 रन बनाकर 6 रन से मैच हार गई। अंकुर ने 27, शिवांक ने 26 और अनूप ने 20 रन बनाए। कुरावली की ओर से सौरभ और नितिन मुकेश ने 3-3 विकेट लिए। नितिन मुकेश को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे मुकाबले में घिरोर टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में 8 विकेट पर 100 रन बनाए। सिद्धांत ने 21, मयंक ने 17 और रजत चौहान ने 13 रन जोड़े। बरनाहल मास्टर्स के लिए राज चौहान ने 3, नितिन यादव ने 2 और सुमित शुक्ला ने 1 विकेट लिया। 101 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बरनाहल मास्टर्स ने 10 ओवर में 4 विकेट खोकर 101 रन बनाए और 6 विकेट से जीत दर्ज की। कप्तान नितिन यादव ने 52 रन की शानदार पारी खेली, जबकि राज चौहान ने 22 रन बनाए। नितिन यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैचों का आंखों देखा हाल अरुणेश यादव और ऋषि चौहान ने सुनाया। स्कोरिंग सुमित शुक्ला और संजय यादव ने की, जबकि अंपायरिंग रवि सिंह और रवि कुमार ने संभाली। आयोजन में विक्रम धाकरे, सुधीर पाल, अमित राजपूत, सतीश, आशु और अरुण सहित कई लोग उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमरोहा में हिन्दू-सिख भाईचारा समागम:हजारों लोग जुटे, समाज में एकता का संदेश गूंजा
    Next Article
    संतकबीरनगर में सपाईयों का विरोध प्रदर्शन:संतकबीरनगर में लूट व हमले के मामले पर सपा का प्रदर्शन, पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment