Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मानसून 7 दिनों से एक ही जगह रुका:यूपी में तूफान से ऑडिटोरियम की छत उड़ी, 3 मौतें; राजस्थान में आंधी-बारिश; 22 राज्यों में अलर्ट

    9 hours ago

    1

    0

    मानसून पिछले 7 दिन से तमिलनाडु के चेन्नई, महाराष्ट्र के हरनाई और बंगाल के सिलीगुड़ी में रुका हुआ है। 4 जून को केरलम पहुंचने के बाद अगले 2 दिन, यानी 6 जून तक ही यह 5 राज्यों में पहुंच गया था। हालांकि, अगले 3 दिन में इसके महाराष्ट्र, तेलंगाना और आंध्रप्रदेश के बाकी हिस्से कवर करने का अनुमान है। इधर, गुजरात को छोड़कर बाकी सभी राज्यों में प्री-मानसून का असर है। राजस्थान के कई इलाकों में आंधी के साथ बारिश हुई। वहीं, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, दिल्ली, पश्चिम बंगाल में भी बरसात हुई। दिल्ली में खराब मौसम के चलते 2 फ्लाइट जयपुर डायवर्ट करनी पड़ीं। यूपी के चित्रकूट में 4.5 करोड़ रुपए के ऑडिटोरियम की छत उड़ गई। इटावा, सीतापुर और फिरोजाबाद में हादसों में 3 लोगों की मौत हुई। वहीं पंजाब के मानसा में तेज आंधी में लोहे का गेट गिरने से 9 साल के बच्चे की मौत हो गई। बिहार में पटना, बक्सर, सुपौल समेत 5 जिलों में सुबह-सुबह घने बादलों की वजह से अंधेरा छा गया। लोगों को गाड़ियों की लाइट जलाकर चलना पड़ा। यहां आंधी के साथ बारिश हुई। मैप में देखिए, कहां तक पहुंचा मानसून 22 राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट आज 22 राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट है। इनमें राजस्थान, एमपी, यूपी, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, तमिलनाडु, केरलम, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और गोवा शामिल हैं। गुजरात को छोड़कर बाकी सभी राज्यों में बारिश का यलो अलर्ट है। राज्यों से मौसम की तस्वीरें… गर्मी से राहत नहीं, 8 राज्यों में पारा 40°C पार बारिश के बावजूद यूपी, दिल्ली, राजस्थान, एमपी, महाराष्ट्र, गुजरात, पंजाब और हरियाणा के कई शहरों में पारा 40°C से ज्यादा रहा। देश में सबसे ज्यादा पारा पंजाब के भटिंडा में दर्ज किया गया। यहां पारा 46.2°C रहा। वहीं राजस्थान के श्रीगंगानगर में पारा 45.9°C, यूपी के बांदा में 45.4°C, महाराष्ट्र के ब्रह्मपुरी में 45.5°C और एमपी के खजुराहो में 45°C दर्ज किया गया। अगले दो दिन के मौसम का हाल 12 जून: 13 जून: राज्यों में मौसम का हाल 1. राजस्थान: आज से मौसम बदलेगा, 12 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट राजस्थान में गर्मी और उमस से परेशान लोगों को गुरुवार से राहत मिलने की उम्मीद है। आज जयपुर, अलवर सहित 12 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं। इसका असर 14 जून तक रहने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें… 2. मध्य प्रदेश: ग्वालियर-जबलपुर समेत 34 जिलों में आंधी चल सकती हैं, कल ओले गिरेंगे मध्य प्रदेश में प्री-मानसून बारिश हो रही है। बुधवार को 20 से ज्यादा जिलों में मौसम बदला रहा, जबकि गुरुवार को ग्वालियर-जबलपुर समेत 34 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी में शुक्रवार को ओले गिर सकते हैं। पूरी खबर पढ़ें… 3. बिहार: 7 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी; पटना समेत 6 जिलों में आंधी-बारिश बिहार में पटना, बक्सर, सुपौल समेत 5 जिलों में सुबह-सुबह आंधी के साथ बारिश हुई, अंधेरा छाया। लोगों को गाड़ियों की लाइट जलाकर चलना पड़ा। गुरुवार को प्रदेश के 38 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पूरी खबर पढ़ें… 4. उत्तर प्रदेश: 10 शहरों में बारिश, लखनऊ में बादल छाए; सभी 75 जिलों में अलर्ट यूपी में प्री-मानसून बारिश जारी है। गुरुवार सुबह प्रयागराज, मेरठ, सहारनपुर, गोंडा, देवरिया, बलिया, संभल, बिजनौर समेत 10 शहरों में तेज हवा के साथ बारिश हुई। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के सभी 75 जिलों में आंधी, तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें… 5. पंजाब-चंडीगढ़: 4 दिन बारिश-आंधी का अलर्ट, आज 10 जिलों में ओले गिर सकते हैं पंजाब और चंडीगढ़ में 14 जून तक बारिश, आंधी और कुछ जगहों पर ओले गिर सकते हैं। बुधवार को प्रदेश के औसत तापमान में मामूली 0.1°C का अंतर आया है। हालांकि, अभी भी यह सामान्य से 4.4°C अधिक है। सबसे अधिक तापमान 46.2°C बठिंडा में दर्ज किया गया है। पूरी खबर पढ़ें… 6. हिमाचल प्रदेश: आज ओले गिरने और तूफान का अलर्ट, अगले 6 दिन बारिश के आसार हिमाचल प्रदेश में आज से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। पहाड़ों पर अगले 6 दिन बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने आज और कल कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिला में ओले गिरने और तूफान का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें… 7. छत्तीसगढ़: 60kmph रफ्तार से चलेगी हवा, 3-4 दिनों में पहुंचेगा मानसून छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री के लिए परिस्थितियां अनुकूल बन गई हैं। अगले 3 से 4 दिनों में प्रदेश के कुछ हिस्सों में मानसून पहुंच सकता है। वहीं आज पूरे प्रदेश में गरज-चमक के 60kmph की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। पूरी खबर पढ़ें… बड़े शहरों का तापमान टेबल में देखें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    केरलम में निपाह वायरस लौटा, संक्रमित वेंटिलेटर पर:हॉस्पिटल स्टाफ क्वारंटीन; राज्य में इस साल पहला केस, 8 साल में छठी बार संक्रमण
    Next Article
    सुप्रीम कोर्ट बोला- महिलाओं को होममेकर नहीं नेशन बिल्डर कहें:वे परिवार की नींव मजबूत करती हैं; उनके काम की कीमत हर महीने ₹30 हजार जितनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment