Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Manipur के तामेंगलोंग में संदिग्ध उग्रवादियों ने 17 वर्षीय किशोर की गोली मारकर हत्या की

    1 day ago

    1

    0

    मणिपुर के तामेंगलोंग जिले में सोमवार को संदिग्ध उग्रवादियों ने 17 वर्षीय एक किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान एनके विपेनबौ (17) के रूप में हुई है।वह अपर नकोउ गांव से तामेई कस्बे की ओर अकेले जा रहा था, तभी सुबह करीब साढ़े 10 बजे उस पर हमला किया गया। पुलिस के अनुसार, बाद में नगा ग्राम स्वयंसेवकों ने उसका शव बरामद किया। मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने हत्या की निंदा करते हुए कहा, “मणिपुर इस अंतहीन हिंसा के चक्र में निर्दोष लोगों की जान गंवाना जारी नहीं रख सकता।” सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘प्राधिकारियों को निर्णायक कार्रवाई करनी चाहिए, जवाबदेही तय की जानी चाहिए और घटना के लिए जिम्मेदार लोगों को बिना किसी देरी के न्याय के कटघरे में लाया जाना चाहिए।’’ वरिष्ठ नगा नेता एवं नगा पीपुल्स फ्रंट के विधायक अवांगबोउ न्यूमै ने भी हत्या की निंदा करते हुए इसे ‘‘कायराना’’ और ‘‘आतंकवाद की जघन्य घटनाएं’’ बताया, जो निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाकर शांति के लिए खतरा पैदा करती हैं।न्यूमै ने एक बयान में कहा, ‘‘इस तरह की बर्बर हिंसा का कोई औचित्य नहीं है और सभ्य समाज में इसका कोई स्थान नहीं है।’’ उन्होंने दावा किया कि युवक अपने परिवार के लिए जरूरी सामान खरीदने के लिए तामेई जा रहा था, तभी उसे गोली मार दी गई। न्यूमै ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना भी जतायी। अधिकारियों के अनुसार, फरवरी में नगा और कुकी समुदायों के बीच हिंसक झड़पें शुरू होने के बाद से 40 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं।कांगपोकपी, तामेंगलोंग, नोनी, उखरुल और कामजोंग राज्य के उन जिलों में शामिल हैं, जो दोनों समुदायों के बीच जारी संघर्ष से सबसे अधिक प्रभावित रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Jamui घटना पर भड़कीं Mamata Banerjee, BJP पर साधा निशाना
    Next Article
    बिना कारण बताए Arrest करना गैरकानूनी, Supreme Court ने कहा- यह मौलिक अधिकार का उल्लंघन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment