Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Manohar Lal Khattar Birthday: RSS के प्रचारक से Haryana के CM तक, जानिए क्यों आजीवन कुंवारे रहे मनोहर लाल खट्टर

    4 hours from now

    2

    0

    हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर आज यानी की 05 मई को अपना 72वां जन्मदिन मना रहे हैं। मनोहर लाल खट्टर का शुरुआती जीवन और राजनीतिक जीवन दोनों ही कमाल के रहे हैं। वह उन भारतीय राजनेताओं में शामिल हैं, जिन्होंने शादी नहीं की और आजीवन शादी न करने की शपथ ली है। इसके अलावा खट्टर हरियाणा की राजनीति के पहले गैर जाट मुख्यमंत्री रहे हैं। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर मनोहर लाल खट्टर के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...जन्म और परिवारपंजाब-हरियाणा के विभाजन के बाद निंदाना में 05 मई 1954 को मनोहर लाल खट्टर का जन्म हुआ था। उनको शिक्षा में काफी रुचि थी। उनका परिवार विभाजन के बाद निंदाना गांव में आकर बस गया था। उनके पिता और दादा दूसरों के खेतों में मजदूरी करते थे। ऐसे में स्कूल से आने के बाद मनोहर लाल खट्टर भी खेतों में अपने पिता का हाथ बंटाते थे।मनोहर लाल खट्टर ने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की पढ़ाई की फिर इसी दौरान वह संघ से जुड़ गए। साल 1977 में जब खट्टर 24 साल के थे, तो उन्होंने आरएसएस की सदस्यता ले ली। वहीं 27 साल की उम्र तक मनोहर लाल खट्टर को संघ के प्रचारक के रूप में खूब ख्याति मिली। संघ की प्रमुखता के कारण उन्होंने कभी शादी न करने का फैसला लिया। वह लगातार 14 सालों तक संघ के लिए काम करते रहे।सियासी सफरफिर साल 1994 में मनोहर लाल खट्टर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। इस दौरान खट्टर को हरियाणा भाजपा का महासचिव बनाया गया। संघ और बीजेपी के लिए सालों तक काम करने के बाद साल 2014 में मनोहर लाल खट्टर ने पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ा। इस दौरान हरियाणा में जाटों के दिग्गज नेता माने जाने वाले भूपिंदर सिंह हुड्डा की सरकार थी। साल 2014 में हुए विधानसभा चुनाव में पहली बार खट्टर ने चुनाव लड़ा और जीत हासिल की।इस दौरान भारतीय जनता पार्टी को राज्य में जीत मिली और मनोहर लाल खट्टर ने हुड्डा को हराकर अपनी सरकार बनाई। इसके बाद उनको राज्य का मुख्यमंत्री बनाया गया। वहीं साल 2019 के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने मनोहर लाल खट्टर ने नेतृत्व में फिर जीत हासिल की। इसके बाद वह दोबारा हरियाणा के सीएम बने। वहीं साल 2024 से मनोहर लाल खट्टर 19वें विद्युत मंत्री और चौथे आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री के रूप में कार्यरत हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'TMC 24 घंटे में खत्म हो जाएगी': बंगाल फतह के बाद Suvendu Adhikari की खुली चेतावनी, Mamata Banerjee के गढ़ में भी बड़ी सेंध
    Next Article
    बंगाल में हलचल तेज... 10 मई से पहले होगा नई सरकार का शपथग्रहण!

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment