Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'मेरे बॉयफ्रेंड को बुलाओ, तभी नीचे उतरूंगी':प्रेमी से विवाद होने पर टावर पर चढ़ी प्रेमिका, प्रेमी बोला- नीचे उतर आओ शादी करूंगा

    4 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ में प्रेमी से मिलने की जिद पर एक युवती 70 मीटर ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। गांव के ही एक युवक से उसका प्रेम-प्रसंग चल रहा था। रविवार को प्रेमी को मिलने के लिए बुलाया, मिलने से मना करने पर विवाद हो गया। इसके बाद युवती घर से करीब 25 किलोमीटर दूर जाकर टावर पर चढ़ गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने युवती को नीचे उतरने के लिए समझाया, लेकिन उसने साफ कहा कि जब तक उसका प्रेमी नहीं आएगा, वह नीचे नहीं उतरेगी। करीब डेढ़ घंटे बाद प्रेमी के मौके पर पहुंचने के बाद युवती टावर से नीचे उतरी। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर थाने ले गई। मामला कुंडा कोतवाली क्षेत्र के फरेदूपुर गांव का है। खबर से जुड़ी देखिए दो तस्वीरें… प्रेमी को बुलाने की मांग पर अड़ी युवती बाघराय थाना क्षेत्र के एक गांव की बताई जा रही है। उसका गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, जिसके बाद युवती फरेदूपुर पहुंची और मोबाइल टावर पर चढ़ गई। टावर पर चढ़ने के बाद वह लगातार अपने प्रेमी को बुलाने की मांग कर रही है। उसका कहना है कि पहले मेरे बॉयफ्रेंड को बुलाओं तभी नीचे उतरूंगी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। तहसीलदार अलख शुक्ला, नायब तहसीलदार लालमन, कुंडा कोतवाल मनोज पांडेय और फायर ब्रिगेड प्रभारी सौरभ सक्सेना अपनी टीमों के साथ घटनास्थल पर मौजूद हैं। समझाने का प्रयास कर रहे अधिकारी मौके पर पहुंची अधिकारी लगातार युवती को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। हालांकि, खबर लिखे जाने तक एक घंटे से अधिक समय बीत चुका था, लेकिन युवती टावर से नीचे उतरने को तैयार नहीं हुई। इससे मौके पर मौजूद लोगों में चिंता बनी हुई है। एहतियात के तौर पर फायर ब्रिगेड की टीम को अलर्ट पर रखा गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके। पुलिस बल भीड़ को नियंत्रित करने में जुटा है, जिससे स्थिति बिगड़ने न पाए। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। प्रशासन युवती को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। मौके पर पहुंचा प्रेमी बोला- नीचे उतर आओं मैं शादी कर लूंगा जानकारी मिलते ही मौके पर मां और भाई पहुंचे उन्होनें बहुत कोशिश की लेकिन युवती फिर भी नही मानी। सिर्फ वह अपने प्रेमी को बुलाने की जिद पर अड़ी रही। थाना प्रभारी मनोज पांडे का कहना है कि लड़के को बुलाया गया है। लड़के के आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि करीब दो घंटे के बाद पुलिस ने प्रेमी को सूचना देकर मौके पर बुला लिया है। प्रेमी ने नीचे से आवाज लगाकर कहा नीचे उतर आओं मैं शादी कर लूंगा। लेकिन अभी युवती नीचे उतरी नही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद बने मानद सदस्य:कानपुर क्लब ने प्रथम मानद सदस्यता से सम्मानित किया
    Next Article
    पीलीभीत में खड़ी कार में लगी आग, धू-धूकर जली:मोहल्लेवासियों की सूझबूझ से टला हादसा, मिट्टी डालकर आग बुझाने की कोशिश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment