Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'मेरे बॉयफ्रेंड को बुलाओ, तभी नीचे उतरूंगी':प्रतापगढ़ में प्रेमी से विवाद होने पर टावर पर चढ़ी प्रेमिका, समझाने की कोशिश में जुटी पुलिस

    2 hours ago

    2

    0

    प्रतापगढ़ में रविवार दोपहर को एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई। युवती का गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके कारण युवती ने टावर पर चढ़कर हाईवोल्टेज ड्रामा किया। युवती जैसे ही टावर पर चढ़ी तुरंत घटनास्थल पर सैकड़ो की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस युवती को समझाने का प्रयास कर रही है। लेकिन युवती का कहना है कि पहले हमारे प्रेमी को बुलाइए। तभी नीचे उतरूंगी। इस हाईवोल्टेज ड्रामें के चलते लंबा जाम लग गया। यह मामला कुंडा कोतवाली क्षेत्र के फरेदूपुर गांव का है। खबर से जुड़ी देखिए दो तस्वीरें… युवती बाघराय थाना क्षेत्र के सिया गांव की निवासी बताई जा रही है। उसका गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, जिसके बाद युवती फरेदूपुर पहुंची और मोबाइल टावर पर चढ़ गई। टावर पर चढ़ने के बाद वह लगातार अपने प्रेमी को बुलाने की मांग कर रही है। उसका कहना है कि पहले मेरे बॉयफ्रेंड को बुलाओं तभी नीचे उतरूंगी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। तहसीलदार अलख शुक्ला, नायब तहसीलदार लालमन, कुंडा कोतवाल मनोज पांडेय और फायर ब्रिगेड प्रभारी सौरभ सक्सेना अपनी टीमों के साथ घटनास्थल पर मौजूद हैं। अधिकारी लगातार युवती को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। हालांकि, खबर लिखे जाने तक एक घंटे से अधिक समय बीत चुका था, लेकिन युवती टावर से नीचे उतरने को तैयार नहीं हुई। इससे मौके पर मौजूद लोगों में चिंता बनी हुई है। एहतियात के तौर पर फायर ब्रिगेड की टीम को अलर्ट पर रखा गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके। पुलिस बल भीड़ को नियंत्रित करने में जुटा है, जिससे स्थिति बिगड़ने न पाए। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। प्रशासन युवती को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इटावा में आपदा प्रबंधन पर बड़ा प्रशिक्षण कार्यक्रम:अधिकारियों ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश, जन जागरूकता को लेकर दी गई जानकारी
    Next Article
    पाकिस्तानियों ने धुरंधर 2 की कमाई में हिस्सा मांगा:बोले- ₹500 करोड़ ल्यारी वालों को दे दो, पैसों से इलाके की सड़कें बनेंगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment