Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैरिज लॉन में पत्रकार का फांसी पर लटकता शव मिला:उन्नाव में पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जताई, मामले की जांच जारी

    3 hours ago

    1

    0

    उन्नाव में एक पत्रकार ने का मैरिज लॉन में फांसी के फंदे पर लटका शव मिला। मैरिज लॉन के कमरे में शव देखकर कर्मचारियों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फंदे से शव को नीचे उतारा। पुलिस ने तत्काल औरास सीएचसी लेकर गए। इस घटना की जानकारी परिवार को मिलते ही मातम पसर गया। यह घटना औरास थाना क्षेत्र के संडीला रोड के पास रैनबो गेस्टहाउस हुआ। मृतक पत्रकार की शिनाख्त उमेश द्विवेदी पुत्र हरमोहन द्विवेदी के रूप में हुई है। ये गुरुवार दोपहर से ही गायब थे। परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन इनका कहीं सुराग नहीं मिला। इनके आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। वह अपने दो भाइयों में छोटे थे। वे अपनी निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जाने जाते थे। समाजसेवा में भी अहम योगदान निभाते थे। इन्होनें कई अखबार में अपनी सेवाएं दी थी। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्यों को जुटाकर मामले की जांच शुरु कर दी है। घटना की सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी संजय द्विवेदी ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंच गई है और स्थिति का जायजा लिया जा रहा है। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल के जिला प्रोबेशन अधिकारी पर भ्रष्टाचार के आरोप:जांच कमेटी को 22 दिन बाद भी नहीं दिए अभिलेख, अवकाश मांगने पर समिति बनी
    Next Article
    कमिश्नर ने कलेक्ट्रेट का किया औचक निरीक्षण:फाइलों के रखरखाव और सुविधाओं में मिली खामियां, जताई नाराजगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment