Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मिर्जापुर इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम घोषित:साक्षी चौधरी जिला टॉपर, केवलपत्ती विद्यालय के 3 छात्र टॉप-10 में

    2 hours ago

    2

    0

    मिर्जापुर इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम घोषित हो गए हैं। इस वर्ष नगर के माता प्रसाद माता भीख इंटर कॉलेज की छात्रा साक्षी चौधरी ने 500 में से 454 अंक प्राप्त कर जिले में टॉप किया है। वहीं, नरायनपुर क्षेत्र स्थित केवलपत्ती बैजनाथ माध्यमिक विद्यालय के तीन छात्रों ने भी जिले की टॉप-10 सूची में जगह बनाई है। साक्षी चौधरी ने अपने दिवंगत पिता सुरेश कुमार के सपनों को साकार करने की दिशा में यह बड़ा कदम बढ़ाया है। उनके पिता का निधन करीब छह वर्ष पूर्व हो गया था, जिसके बाद साक्षी ने उनकी राह पर चलने का संकल्प लिया था। सीमित संसाधनों और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बावजूद साक्षी ने अपनी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया। वह प्रतिदिन लगभग 10 किलोमीटर का सफर तय कर पढ़ाई करने जाती थीं। उनका सपना अपने पिता की तरह अध्यापक बनना है। साक्षी ने बताया कि उन्होंने पढ़ाई के लिए कभी कोई तय समय नहीं बनाया, बल्कि जब भी मौका मिला, किताब-कॉपी लेकर पढ़ने बैठ गईं। उनकी यही लगन उनकी सफलता का आधार बनी। घर की जिम्मेदारियों में मां का हाथ बंटाने के साथ-साथ पढ़ाई जारी रखना उनके संघर्ष को प्रेरणादायक बनाता है। दूसरी ओर, नरायनपुर क्षेत्र स्थित केवलपत्ती बैजनाथ माध्यमिक विद्यालय, परसबंधा कमालपुर ने एक बार फिर उत्कृष्ट परिणाम देकर अपनी शैक्षिक गुणवत्ता साबित की है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम 2026 में विद्यालय के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। विद्यालय की आन्या सिंह ने 95.5% अंक प्राप्त कर जिले में चौथा स्थान हासिल किया। तपस्या दवे ने 94.5% अंकों के साथ सातवां स्थान और शिवांशु साहनी ने 94.17% अंकों के साथ नौवां स्थान प्राप्त किया। पिछले पांच वर्षों की तरह इस वर्ष भी विद्यालय का नाम टॉप-10 में शामिल रहा। इंटरमीडिएट में आयुषी सिंह ने 86.4% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय में खुशी का माहौल रहा। विद्यालय प्रबंधक पंचम सिंह अकेला और प्रधानाध्यापिका राजेश्वरी देवी ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ और अभिभावक उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद नगर निगम चालकों का प्रदर्शन:वेतन न मिलने पर काम बंद करने की चेतावनी
    Next Article
    क्षेत्रीय कार्यालय में 6वें स्थान पर रहा मेरठ:हाईस्कूल में 93.59% और इंटर में 84.02% छात्र पास

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment