Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मिर्जापुर में अर्टिगा कार सड़क किनारे दीवार से टकराई:बारातियों को लेकर जा रही थी, 6 लोग घायल; सभी अस्पताल में भर्ती

    1 hour ago

    2

    0

    मंगलवार शाम मिर्जापुर के लालगंज थाना क्षेत्र में एक अर्टिगा कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दीवार से टकरा गई। इस दुर्घटना में कार में सवार छह लोग घायल हो गए। घायलों में चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। यह अर्टिगा कार भदोही जिले से बारातियों को लेकर मध्य प्रदेश के सीधी जिले जा रही थी। कार में भदोही निवासी 30 वर्षीय चालक हरिकेश राय के साथ भदोही के दिलीप मौर्य (25), विशाल राय (33), चंदौली के कृष्णा राय (25), शुभम राय (26) और भदोही के निलेश (40) सवार थे। वाराणसी-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग 135 पर बेलन बरौधा गांव के पास पहुंचते ही कार अनियंत्रित हो गई और एक मकान की दीवार से जा टकराई। दुर्घटना के बाद ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर तुरंत एम्बुलेंस 108 को सूचना दी। सूचना मिलने पर एम्बुलेंस चालक एहसान, ईएमटी संतोष भारतीय और दूसरी एम्बुलेंस के पायलट राज बहादुर, ईएमटी प्रकाश चंद मौके पर पहुंचे। उन्होंने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने अर्टिगा चालक हरिकेश राय की गंभीर हालत को देखते हुए उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। अन्य घायलों का इलाज जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में देर रात से डायवर्जन लागू:आज पीएम मोदी एयरपोर्ट से हरदोई जाएंगे, सुरक्षा को देखते हुए यातायात में बदलाव किया
    Next Article
    आगरा DPS स्टूडेंट पर एफआईआर में 3 पुलिसकर्मी निलंबित:जेजे एक्ट का उल्लंघन में गिरी गाज, एफआईआर भी खारिज हुई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment