Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मिर्जापुर में 'गो सम्मान आह्वान अभियान':संकीर्तन यात्रा निकाली गई, तहसीलों में ज्ञापन सौंपे गए

    8 hours ago

    2

    0

    मिर्जापुर में 'गो सम्मान आह्वान अभियान' के तहत सोमवार को जनपद की विभिन्न तहसीलों में संत समाज, गोभक्तों और नागरिकों ने तहसीलदारों को ज्ञापन सौंपे। यह कार्यक्रम देशभर की लगभग 5400 तहसीलों में एक साथ आयोजित किया गया। जिसका उद्देश्य गौ संरक्षण और संवर्धन से जुड़ी मांगों को सरकार तक पहुंचाना था। जनपद की सदर, लालगंज, मड़िहान और चुनार तहसीलों में गोभक्तों, मातृशक्तियों और संतों ने संकीर्तन करते हुए रैली निकाली। ये रैलियां संबंधित तहसील मुख्यालयों पर पहुंचीं। जहां ज्ञापन सौंपे गए। सदर तहसील में संकीर्तन यात्रा संकट मोचन मंदिर से शुरू होकर वासलीगंज, गिरधर चौराहा और महुअरिया होते हुए तहसील मुख्यालय पहुंची। इस कार्यक्रम का संचालन विभिन्न तहसीलों में अलग-अलग प्रभारियों के नेतृत्व में हुआ। सदर तहसील का प्रभार राज माहेश्वरी ने, लालगंज का चंद दत्त त्रिपाठी (एडवोकेट) ने, मड़िहान का संतोष तिवारी ने और चुनार का अभिषेक बजरंगी ने संभाला। जनपद प्रभारी के रूप में ब्रम्हदेव त्रिपाठी ब्रम्हदास ने पूरे अभियान के समन्वय की जिम्मेदारी निभाई। पर्यावरण संतुलन में गाय के महत्व पर जोर दिया जिला प्रभारी ब्रम्हदेव त्रिपाठी ने बताया कि अभियान के तहत क्षेत्रवासियों के हस्ताक्षरयुक्त प्रार्थना पत्र राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री को भेजे जाएंगे। इन प्रार्थना पत्रों में गौ माता की रक्षा, सेवा और संरक्षण की मांग की गई है। सदर तहसील प्रभारी राज माहेश्वरी ने भारतीय संस्कृति, अर्थव्यवस्था, कृषि और पर्यावरण संतुलन में गाय के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने सभी गौभक्तों से अपने घर पर एक गाय पालने का आह्वान भी किया। इस दौरान श्रीकृष्ण सिंह पटेल, अरविंद सारस्वत, प्रवीण मौर्य, मौसम त्रिपाठी, सौम्या त्रिपाठी, शिवजी दूबे, अशोक कुमार गुप्ता, गरुण तिवारी, निखिल सिंह, शिखा अग्रवाल, सौरभ श्रीवास्तव, नगर पालिकाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी, किशन कसेरा, विजय दूबे, डॉ. संतोष दुबे और किशन चौरसिया सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रतापगढ़ में किशोरी से दुष्कर्म-हत्या का मुख्य आरोपी निकला नाबालिग:साथी की तलाश जारी, बाग में मिला था शव; मौके से कपड़े और चप्पल बरामद
    Next Article
    मिर्जापुर की छानबे सीट बनी सपा की पहली पसंद:भाजपा से राजाराम सरोज को माना पसंदीदा उम्मीदवार, जानिए विधायक की स्थिति

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment