Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मिर्जापुर में इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में लगी भीषण आग:फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां लगीं, लाखों का हुआ नुकसान

    4 hours ago

    1

    0

    मिर्जापुर के कटरा कोतवाली क्षेत्र स्थित चौबे टोला में बुधवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे संतोष जैन के मकान में भीषण आग लग गई। मकान के एक हिस्से में अरुण अग्रवाल द्वारा संचालित इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में लगी इस आग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गोदाम में वोल्टास कंपनी के फ्रिज और एसी समेत कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण रखे थे, जिससे आग तेजी से फैली। ज्वलनशील इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के कारण आग की लपटें तेज हो गईं और मकान के पीछे की गली तक पहुंच गईं। प्रारंभिक आशंका है कि आग विद्युत शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। घर की दीवारों और फर्श में दरारें पड़ गईं घटना की सूचना मिलते ही बिजली विभाग ने तत्काल क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बंद कर दी, जिससे बड़े हादसे को टाला जा सका। फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास जारी रखा। आग की चपेट में आने से आसपास के मकान भी प्रभावित हुए। पड़ोसी गोवर्धन गुप्ता के घर की दीवारों और फर्श में दरारें पड़ गईं, जिससे लोगों में दहशत का माहौल बन गया। घटना स्थल पर भारी संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गए। सूचना मिलने पर क्षेत्रीय विधायक पं. रत्नाकर मिश्र भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया, पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और प्रशासन को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हैं। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, इस हादसे में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाराबंकी में पति की सिर कूचकर हत्या:कुरथरा गांव में ताबड़तोड़ कई वार किये, घर की चौखट पर मिला शव
    Next Article
    'उम्मीद है इससे स्थायी शांति आएगी', Iran-US सीजफायर पर आया भारत का पहला बयान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment