Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मिर्जापुर में मॉर्निंग वॉक पर वकील की हत्या, VIDEO:2 हमलावर आए, सीने पर गोली मारी; लोग पकड़ने दौड़े तो तमंचा ताना

    3 hours ago

    1

    0

    यूपी के मिर्जापुर में शनिवार सुबह सवा 7 बजे मॉर्निंग वॉक पर निकले सीनियर वकील की गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावर बाइक से आए। उन्हें रास्ते में रोका और सीने में तमंचा सटाकर गोली मार दी। खून से लथपथ वकील जमीन पर गिर पड़े। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पूरी वारदात CCTV में कैद हो गई। इसमें 2 हमलावर बाइक से आते दिखाई दे रहे हैं। पीछे बैठा शख्स हाथ में तमंचा लेकर उतरता है। वकील राजीव सिंह (45) को सरेराह रोककर फायर कर देता है। इसके बाद भागने की कोशिश करता है, लेकिन बाइक स्टार्ट नहीं होती। आसपास के लोग आरोपियों को पकड़ने के लिए दौड़ते हैं, तो वो तमंचा तानकर उन्हें डराता है। लोग अपनी जान बचाकर भागने लगते हैं। इस बीच, बाइक स्टार्ट हो जाती है और हमलावर भाग निकलते हैं। मामला जिला मुख्यालय से 2 किलोमीटर दूर कटरा कोतवाली क्षेत्र के कतवारु का पुरा मोहल्ला की है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। CCTV के आधार पर पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है। एसएसपी अपर्णा रजत कौशिक ने बताया- चुनावी रंजिश में हत्या की बात सामने आई है। मृतक की पत्नी ग्राम प्रधान हैं। हमलावर भी उसी गांव में प्रधान चुनाव लड़ चुका है। 7 महीने पहले भी हमलावर ने राजीव सिंह से मारपीट की थी। गिरफ्तारी के लिए टीमें बनाई गई हैं। 5 तस्वीरों में देखिए वारदात अब पूरा मामला सिलसिलेवार तरीके से पढ़िए… मूलरूप से विंध्याचल थाना के देवरी गांव के रहने वाले वकील राजीव सिंह उर्फ रिंकू कटरा कोतवाली क्षेत्र के कतवारू का पुरा में किराए के मकान में रहते थे। यहीं से कोर्ट आते-जाते थे। गांव में उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह प्रधान हैं। एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने बताया- राजीव सुबह करीब 6:00 बजे घर से मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। घर से कुछ ही दूरी पर पहुंचे थे, तभी बाइक सवार दो बदमाश आए और रास्ता रोक लिया। जब तक राजीव सिंह कुछ समझ पाते, एक आरोपी ने तमंचे से छाती पर एक राउंड फायर कर दिया। गोली की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर आग गए। हमलावरों को पकड़ने के लिए दौड़े। हमलावरों ने भागने की कोशिश की, लेकिन बाइक बंद हो गई। भीड़ को जुटता देख हमलावर के साथी ने उन पर तमंचा तान दिया। इसके बाद हमलावर ने खुद बाइक स्टार्ट की और फरार हो गए। सीसीटीवी फुटेज से हमलावरों की पहचान एसएसपी ने बताया- पूरी घटना पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिससे मुख्य आरोपी की पहचान की गई। मुख्य आरोपी राजेंद्र सोनकर भी मूलरूप से विंध्याचल थाना के देवरी गांव का रहने वाला है। प्रधानी चुनाव लड़ चुका है। उसकी राजीव सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह से चुनावी रंजिश चल रही थी। हालांकि, दूसरे आरोपी की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। कई महीनों से कर रहा था रेकी राजेंद्र सोनकर भी कतवारू का पुरा में किराए के मकान में रहता है। पुलिस के मुताबिक, राजेंद्र पिछले कई महीनों से राजीव सिंह के मकान की रेकी कर रहा था। उसे पहले से पता था कि राजीव मॉर्निंग वॉक के लिए हर दिन कितने बजे घर से निकलते हैं। 7 महीने पहले भी ताना था तमंचा पड़ोसियों ने बताया- राजेंद्र सोनकर ने करीब 7 महीने पहले भी राजीव सिंह पर बीच रास्ते रोककर हमला किया था। उसने बाइक की डिग्गी से तमंचा निकालकर राजीव सिंह पर तान दिया था और मारपीट की थी। राजीव सिंह ने इस मामले में कटरा कोतवाली में तहरीर भी दी थी, पर पुलिस की ओर से समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की गई। खबर अपडेट की जा रही है….
    Click here to Read more
    Prev Article
    Jhunjhunu Conversion Controversy: काजड़ा गांव में धर्म परिवर्तन का 'खेल'? शिक्षिका की करतूत पर भड़के ग्रामीण, स्कूल के गेट पर दिया धरना
    Next Article
    लखनऊ में ईंधन कम होने पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग:154 यात्री थे, दुबई से काठमांडू जा रहा था; पायलट ने ATC को कॉल किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment