Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:बांग्लादेश में साजिश से गिरी हसीना सरकार; INDIA ब्लॉक में शामिल हो सकती है CJP; यूपी में नीले ड्रम में मिले ₹5 करोड़

    8 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, बांग्लादेश में साजिश से हसीना सरकार गिराई गई थी। उधर, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने INDIA ब्लॉक में शामिल होने के संकेत दिए हैं। हम आपको प्रयागराज में नीले ड्रम में ₹5 करोड़ कैश मिलने की खबर बताएंगे... ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... 📰 कल की बड़ी खबरें... 1. बांग्लादेश में साजिश से गिराई गई हसीना सरकार, तख्तापलट से 2 दिन पहले यूनुस छात्रों से मिले बांग्लादेश में साजिश के तहत शेख हसीना की सरकार गिराई गई थी। छात्र संगठन चाहते थे कि बांग्लादेश की सरकार मोहम्मद यूनुस चलाएं। छात्रों की यूनुस से मुलाकात करवाने में न्यूज एजेंसी AFP के पत्रकार कादरुद्दीन शिशिर ने मदद की। यह दावा अंतरिम सरकार के सलाहकार रहे मोहम्मद यूनुस के पूर्व प्रेस सचिव शफीकुल आलम ने किया है। शेख हसीना ने 5 अगस्त 2024 को बांग्लादेश छोड़ा था। इसके दो दिन पहले ही यूनुस और छात्रों के बीच बातचीत हुई थी। इसी बातचीत में तख्तापलट का प्लान बना। हसीना सरकार के खिलाफ कैसे शुरू हुआ आंदोलन: बांग्लादेश में 2024 में सरकारी नौकरियों में 30% आरक्षण के खिलाफ छात्र आंदोलन शुरू हुआ। यह आरक्षण 1971 के मुक्ति संग्राम में लड़ने वालों के परिवारों को मिलता था। छात्र योग्यता के आधार पर भर्ती चाहते थे। धीरे-धीरे आंदोलन सरकार विरोधी हो गया। सरकार की कार्रवाई में बड़ी संख्या में लोग मारे गए। UN के मुताबिक, जुलाई-अगस्त 2024 में करीब 1,400 लोग मारे गए। पढ़ें पूरी खबर... 2. प्रयागराज में नीले ड्रम में मिला ₹5 करोड़ कैश, जमीन में गाड़ी थी गड्डियां; पड़ोसी से झगड़े में खुला राज प्रयागराज में नीले ड्रम में 5 करोड़ रुपए कैश मिला है। 500-500 रुपए की गड्डियां कपड़े में लपेटी गईं और इन्हें जमीन में गाड़कर रखा गया था। मामला प्रयागराज से 32 किमी दूर बरईपुर गांव में राकेश यादव के घर का है। बुधवार रात को पुलिस ने रकम बरामद की। 5-6 दिन पहले राकेश का पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों से झगड़ा हुआ था। राकेश के खिलाफ FIR दर्ज हुई। पुलिस पहुंची तो राकेश की दरोगा से बहस हो गई। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो घर के अंदर करोड़ों रुपए छिपाने की कहानी सामने आई। साढ़े 4 घंटे तक चला सर्च अभियान: पुलिस के मुताबिक, घर की तलाशी के दौरान जमीन में दबाकर रखे गए 3 नीले ड्रम मिले। इसमें कपड़े से लपेटकर नोटों की गड्डियां रखी गई थीं। पुलिस ने कैश को कब्जे में लेकर घर सील कर दिया और घेराबंदी कर दी।पुलिस ने राकेश यादव के भाई बबलू को भी हिरासत में लिया है। पढ़ें पूरी खबर... 3. CJI बोले- बैंक डिजिटल अरेस्ट की जिम्मेदारी क्यों नहीं लेते, अगर उनकी लापरवाही तो हर्जाना दें सुप्रीम कोर्ट ने डिजिटल अरेस्ट के बढ़ते मामलों पर चिंता जताई। CJI सूर्यकांत ने सुनवाई करते हुए कहा कि अगर बैंक की लापरवाही के कारण साइबर ठगी होती है तो बैंक जिम्मेदारी क्यों नहीं लेते। बैंक पीड़ित को मुआवजा दें और कार्रवाई का सामना करें। यह अभी प्रस्ताव है, अंतिम आदेश नहीं है। कोर्ट बोला- लोग समझ क्यों नहीं रहे हैं; 5 बड़ी बातें पढ़ें पूरी खबर... 4. लखनऊ में बारिश, सहारनपुर में मस्जिद पर गिरी बिजली, यूपी में अर्नब तूफान का असर यूपी में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के चलते गुरुवार को अयोध्या, गाजियाबाद, गोरखपुर समेत 18 जिलों में हल्की बारिश हुई। सहारनपुर में बड़ी मस्जिद की मीनार पर बिजली गिर गई। तेज धमाके के साथ मीनार का एक हिस्सा टूटकर दूर जा गिरा। प्रतापगढ़ में पुलिस ने माइक से अनाउंसमेंट कर लोगों से घरों के अंदर रहने की अपील की। बेमौसम बारिश से धान की फसलों को नुकसान होने की आशंका है। आज सभी 75 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश के सभी 75 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें गोरखपुर, अयोध्या और मुरादाबाद समेत 21 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। तूफान के असर को देखते हुए सीएम योगी ने प्रदेश के सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। पढ़ें पूरी खबर… 5. INDIA ब्लॉक में शामिल हो सकती है CJP, कार्यकर्ताओं से फीडबैक मांगा; 1 नवंबर की रैली को समर्थन कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने इंडिया ब्लॉक की 1 नवंबर की रैली का समर्थन किया है। CJP नेता आशुतोष रांका ने कहा कि पार्टी समर्थक रामलीला मैदान में होने वाली रैली में शामिल हो सकते हैं। CJP ने INDIA ब्लॉक में शामिल होने के संकेत भी दिए हैं। इस पर कार्यकर्ताओं से फीडबैक मांगा है। वहीं, राहुल गांधी ने गुरुवार को छात्र संगठनों से भी 1 नवंबर के दिल्ली चलो मार्च में आने की अपील की है। उन्होंने X पर वीडियो जारी कर कहा कि पुलिस-लाठीचार्ज की चिंता नहीं करें। घबराने की जरूरत नहीं है। SIR के खिलाफ 6 बैठकें और प्रदर्शन INDIA ब्लॉक के नेता SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर 6 से 13 अक्टूबर के बीच 8 बार प्रदर्शन कर चुके हैं। कॉकरोच जनता पार्टी और लेफ्ट ने भी 10 अक्टूबर को इसी मुद्दे पर प्रदर्शन बुलाया था, लेकिन दिल्ली पुलिस ने इसकी इजाजत नहीं दी। इस दौरान शहर में बैरिकेडिंग की गई थी, 45 मेट्रो स्टेशन बंद रहे और 7 हजार से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया। पढ़ें पूरी खबर... 6. इजराइल चुनाव में विदेशी दखल की जांच के आदेश, कतर-तुर्किये से फंडिंग का शक इजराइल में 27 अक्टूबर को हुए संसदीय चुनाव में विदेशी दखल की आशंका जताई गई है। नेतन्याहू की लिकुड पार्टी को शक है कि कतर और तुर्किये से इजराइल और वेस्ट बैंक में अरब नागरिकों की फंडिंग के लिए पैसा भेजा गया। चुनाव आयोग ने जांच एजेंसी शिन बेट को मामले की जांच के आदेश दिए हैं। द टाइम्स ऑफ इजराइल के मुताबिक, एजेंसी एक हफ्ते में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। नेतन्याहू-आइजनकोट दोनों बहुमत से दूर: चुनाव खत्म होने के बाद दूसरे दिन सभी बैलट वोट की गिनती पूरी हो चुकी है। अब सिर्फ दोहरे लिफाफों के वोटों की गिनती बाकी है। प्रधानमंत्री नेतन्याहू और विपक्षी नेता आइजनकोट दोनों बहुमत से दूर हैं। अब तक नेतन्याहू के गठबंधन को 53 सीटें, जबकि विपक्षी गठबंधन को 48 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं, अरब पार्टियों को कुल 19 सीटें मिलने का अनुमान है। पढ़ें पूरी खबर... 7. रूस का यूक्रेन के रेलवे स्टेशन पर हमला, 14 मौतें; ड्रोन से इलेक्ट्रिक ट्रेन को निशाना बनाया यूक्रेन के निप्रो शहर में गुरुवार सुबह रूसी ड्रोन ने रेलवे स्टेशन पर हमला किया। अधिकारियों के मुताबिक, हमले में 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य घायल हुए हैं। शहर के मेयर बोरिस फिलातोव ने कहा कि ड्रोन ने यात्रियों को ले जाने वाली इलेक्ट्रिक ट्रेन को निशाना बनाया। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने हमले को भयावह बताया। उन्होंने रूस पर और कड़े प्रतिबंध लगाने की मांग की, ताकि ऐसे हमलों को रोका जा सके। रेलवे नेटवर्क पर 8 महीने में 1,600 से ज्यादा हमले: रूस ने 2026 के पहले 8 महीनों में यूक्रेन के रेलवे नेटवर्क पर 1,600 से ज्यादा हमले किए। इनमें ट्रेन, इंजन और रेलवे से जुड़े ठिकानों को निशाना बनाया गया। यूक्रेन के विदेश मंत्री आंद्रिय सिबिहा के मुताबिक, 2022 में युद्ध शुरू होने के बाद से रूस 500 से ज्यादा रेल इंजन क्षतिग्रस्त या नष्ट कर चुका है। इनमें आधे से ज्यादा इसी साल हुए। पढ़ें पूरी खबर... 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 🗣️ बयान जो चर्चा में है... 😲 खबर हटके... रूस में शख्स की आंख में उगा पौधा रूस में एक शख्स की आंख में पौधा उग गया। दरअसल, टहनी लगने से उसकी आंख में एक बीज रह गया था। कुछ समय बाद बीज अंकुरित हो गया। हालांकि, अब डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर बीज निकाल दिया है। 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 🌍 करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें... ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज तुला राशि वालों से बॉस खुश रहेंगे और तरक्की की संभावना है। कुंभ राशि वालों की नौकरी बदलने की योजना जल्दी सफल हो सकती है। जानिए आज का राशिफल... आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें...
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में अधिक सीटें जीतकर भी सपा से हारी भाजपा:अखिलेश को 3,123 ज्यादा वोट मिले; ग्रेजुएट युवाओं ने दिया साथ
    Next Article
    करवा चौथ पर पत्नी को प्रेमी के कमरे में पकड़ा:मथुरा में देवरानी-जेठानी में लात-घूसे चले, बाल पकड़कर घसीटा; पुलिसकर्मी छुड़ाते रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment