Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:चीन से पाकिस्तान पहुंचे थे पहलगाम आतंकियों के फोन; CBSE चेयरमैन-सचिव हटाए गए; यूपी में करोड़पति कारोबारी के पूरे परिवार की हत्या

    5 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, पहलगाम हमले में इस्तेमाल मोबाइल चीन से पाकिस्तान पहुंचे थे। NIA ने इसका खुलासा किया है। उधर, केंद्र सरकार ने CBSE चेयरमैन और सचिव को हटा दिया है। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में आगे बताएंगे कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प इजराइली PM नेतन्याहू पर क्यों भड़क गए... ⏰ आज का प्रमुख इवेंट, जिस पर रहेगी नजर... 📰 कल की बड़ी खबरें... 1. पहलगाम हमले में इस्तेमाल मोबाइल चीन से पाकिस्तान आए थे, इनमें बैसरन की लोकेशन-स्क्रीनशॉट थे पहलगाम आतंकी हमले की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने नया खुलासा किया है। आतंकियों के पास से बरामद दो मोबाइल चीन से पाकिस्तान पहुंचे थे। ये कराची और लाहौर में डिलीवर हुए थे। NIA के मुताबिक, ये मोबाइल 2021 और 2023 में चीन से पाकिस्तान पहुंचे थे। लेकिन हमले से एक हफ्ते पहले एक्टिव हुए थे। एजेंसी को मोबाइल में बैसरन की लोकेशन और कई स्क्रीनशॉट मिले। जुलाई 2025 में आतंकियों का एनकाउंटर हुआ था: पहलगाम हमले में शामिल आतंकियों का 28 जुलाई 2025 को एनकाउंटर हुआ था। इनके पास से RedMi 9T (ऑरेंज) और RedMi Note 12 (ब्लैक) मॉडल के दो मोबाइल बरामद हुए थे। दरअसल, पहलगाम के बैसरन में 22 अप्रैल 2025 को हुए आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की मौत हुई थी। पूरी खबर पढ़ें... 2. रिपोर्ट- लेबनान पर इजराइली हमले से ट्रम्प नाराज, नेतन्याहू को फोन कर फटकार लगाई ट्रम्प ने इजराइली PM नेतन्याहू को फोन कर लेबनान में हो रहे हमले पर कड़ी नाराजगी जताई। एक्सियोस की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रम्प ने गुस्से में नेतन्याहू को ‘पागल’ कह दिया और उन पर एहसान न मानने का आरोप लगाया। सूत्रों के मुताबिक, ट्रम्प ने गुस्से में कहा- तुम पागल हो गए हो क्या? आखिर तुम कर क्या रहे हो। मेरा एहसान मानो। अगर मैं नहीं होता तो तुम जेल में होते। मैं तुम्हें बचा रहा हूं। लेकिन अब हर कोई तुमसे नाराज है। आखिर ट्रम्प ने नेतन्याहू को फोन क्यों किया: अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, ट्रम्प खास तौर पर इस बात से परेशान थे कि लेबनान में बड़ी संख्या में आम नागरिक मारे जा रहे हैं और एक हिजबुल्लाह कमांडर को निशाना बनाने के लिए पूरी इमारतें गिराई जा रही हैं। साथ ही ईरान ने भी चेतावनी दी थी कि अगर लेबनान पर हमले जारी रहे तो वह अमेरिका से बातचीत नहीं करेगा। पूरी खबर पढ़ें... 3. गाजियाबाद में सूर्या की हत्या के बाद 2 मदरसे सील, डीएम ने मां को नौकरी का लेटर दिया गाजियाबाद में 11वीं के छात्र सूर्या चौहान की हत्या के बाद प्रशासन ने मंगलवार को 2 मदरसे सील कर दिए। डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ और पुलिस कमिश्नर जे रविंद्र गौड़ ने खोड़ा में सूर्या की मां से मुलाकात की। खोड़ा नगर पालिका में नौकरी के लिए लेटर दिया। सूर्या के परिवार के एक सदस्य को आउटसोर्स फर्म के जरिए सफाई सुपरवाइजर बनाया जाएगा। मदरसा सील, लाइट काटी गई: इससे पहले पुलिस और RRF (रैपिड रेस्पांस फोर्स) के 1500 जवानों ने मार्च किया। पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया। डीएम ने बताया, मदरसा स्मानिया अरनिया पासीमूल उलूक और सुल्तान अलारफीन मदरसे को सील किया गया। बिजली भी काट दी गई। थाने पर हाजिरी लगा रहे अपराधी: अफसरों का कहना है कि दोनों मदरसे अवैध तरीके से संचालित किए जा रहे थे। क्षेत्र के अन्य मदरसों की भी जांच की गई। गाजियाबाद में पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम 1600 से ज्यादा लोगों का सत्यापन कर चुकी है। अपराधियों की थानों पर हाजिरी लगवाई जा रही है। पूरी खबर पढ़ें… 4. TMC से निष्कासित 2 विधायक बोले- हम असली तृणमूल, हमारे साथ 50 से ज्यादा MLA ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस दो गुटों में बंट सकती है। पार्टी से निकाले गए नेता रिजू दत्ता ने दावा किया कि 80 में से 50 से ज्यादा विधायक खुद को असली तृणमूल बताने की तैयारी कर रहे हैं। ये सभी विधायक विधानसभा स्पीकर के पास जाएंगे और तीन मुद्दे उठाएंगे। पहला- हम ही असली तृणमूल कांग्रेस हैं। दूसरा- विपक्ष के नेता ऋतब्रत होंगे, न कि शोभनदेव। तीसरा- हमारे पास दो-तिहाई बहुमत है, इसलिए चुनाव चिह्न हमारा होना चाहिए। अब मामले में पूरा गणित समझिए: बंगाल में TMC के 80 विधायक हैं। नए गुट को मान्यता के लिए दो-तिहाई यानी 54 विधायकों की जरूरत होगी। इससे कम विधायक होने पर स्पीकर नए गुट को मान्यता नहीं देंगे। टूट का दावा करने वाले रिजू दत्ता विधायक नहीं हैं। वहीं, सोमवार को TMC से निकाले गए 2 विधायकों संदीपन साहा और ऋतब्रत बनर्जी ने कोलकाता के MLA हॉस्टल में TMC के कई विधायकों के साथ मीटिंग की है। पूरी खबर पढ़ें... 5. प्रयागराज में करोड़पति परिवार के 4 लोगों की हत्या, गत्ते पर लिखा था- बंटी, बबली और बहू ने मारा प्रयागराज में करोड़पति परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी गई। इनमें पति-पत्नी और उनके बेटा-बेटी शामिल हैं। घर बाहर से बंद था और ताला लगा हुआ था। मंगलवार दोपहर घर से बदबू आने पर पड़ोसियों को शक हुआ। पड़ोसियों ने दरवाजा खटखटाया, आवाज लगाई। लेकिन, कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस गेट तोड़कर अंदर पहुंची। पति-पत्नी और बेटी के सिर पर गहरे जख्म: एक कमरे में वीरेंद्र कुमार वैश्य (70), उनकी पत्नी अनीता (65) की लाश मिली। पास ही दूसरे कमरे में बेटी मीनाक्षी (40) की लाश पड़ी हुई थी। तीनों के सिर पर गहरे जख्म थे। आसपास काफी खून फैला था, जो सूख चुका था। दुकान में बंद मिली बेटे की लाश: बेटे अभिषेक (38) की लाश ग्राउंड फ्लोर पर बनी दुकान में मिली, जो बाहर से बंद थी। पहले अभिषेक के लापता होने की जानकारी आई थी। तब उसी पर शक गया था कि वह तीनों को मारकर फरार हो गया है। पूरी खबर पढ़ें… 6. जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में दो जगह बादल फटे, राजस्थान-MP में आंधी-बारिश से 5 मौतें जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के गहन सरथल और माछीपाल इलाके में बादल फटे हैं। सांसद और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के मुताबिक, रेड क्रॉस, पुलिस और राजस्व विभाग की टीमें मौके पर भेजी गई हैं। उधर, मध्य प्रदेश के नीमच में मकान की छत ढहने से मां-बेटे की मौत हो गई। वहीं, राजस्थान के जैसलमेर और बाड़मेर में दीवार ढहने से दो बच्चों सहित 3 लोगों की मौत हो गई। मानसून कल केरलम पहुंच सकता है: मौसम विभाग ने बताया कि 4 जून यानी कल केरलम के तट पर मानसून पहुंच सकता है। पहले 26 मई को केरलम पहुंचने का अनुमान था। मानसून आमतौर पर 1 जून के आसपास केरलम पहुंचता है और अगले डेढ़ महीने में पूरे देश को कवर करता है। पूरी खबर पढ़ें... 7. सरकार ने CBSE के चेयरमैन और सचिव को हटाया, विवादित ऑन स्क्रीन मार्किंग के टेंडर की जांच के आदेश CBSE की ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) व्यवस्था को लेकर उठे विवाद के बाद केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। CBSE चेयरमैन राहुल सिंह और सचिव हिमांशु गुप्ता का तबादला कर दिया है। सीनियर IAS ऑफिसर लोखंडे प्रशांत सीताराम को नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है। साथ ही OSM से जुड़े टेंडर और खरीद प्रक्रिया की जांच के लिए कमेटी बनाई है। गड़बड़ी का खुलासा करने वाले 12वीं के छात्र सार्थक सिद्धांत भी संसदीय समिति के सामने पेश हुए। ऐसा पहली बार हुआ कि किसी मामले में कोई स्टूडेंट अपनी बात रखने के लिए बुलाया गया। री-इवैल्यूएशन पोर्टल पर साइबर अटैक: CBSE के री-इवैल्यूएशन पोर्टल पर साइबर अटैक हुआ। बोर्ड के मुताबिक, 2 मिनट में 15 लाख एक्सेस अटेंप्ट हुए, जबकि 1 लाख से ज्यादा बार सिस्टम की फाइलों तक बिना अनुमति पहुंचने की कोशिश की गई। हालांकि, साइबर अटैक के बावजूद पोर्टल काम करता रहा। अब पूरा मामला पढ़िए: CBSE ने 13 मई को 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित किए। इसके बाद नई प्रक्रिया ऑनस्क्रीन मार्किंग (OSM) पर सवाल उठ रहे हैं। छात्रों का आरोप है कि कॉपियां कंप्यूटर पर ठीक से स्कैन नहीं हुईं, नंबरों की गिनती में गलती हुई और डिजिटल सिस्टम की वजह से उन्हें कम नंबर मिले। पूरी खबर पढ़ें... 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 🗣️ बयान जो चर्चा में है... 😲 खबर हटके... बहू ने सास को सिर पर उठाकर कराई 84 कोस की परिक्रमा यूपी के ब्रज क्षेत्र में एक बहू ने अपनी बुजुर्ग सास को सिर पर उठाकर 84 कोस की परिक्रमा कराई। सास की लंबे समय से इच्छा थी कि वे यह परिक्रमा करें, लेकिन बढ़ती उम्र के कारण उनके लिए पैदल चलना संभव नहीं था। इसलिए बहू ने उन्हें एक टब में बैठाया और सिर पर उठाकर पूरी परिक्रमा कराई। पूरी खबर पढ़ें... 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 🌍 करेंट अफेयर्स ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज कर्क राशि वालों को रुकी पेमेंट के लिए कोशिशें बढ़ानी होंगी। सिंह राशि वालों को नए बिजनेस एग्रीमेंट हो सकते हैं। जानिए आज का राशिफल... आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    वर्ल्ड अपडेट्स:भारत बोला- नेपाल से सीमा विवाद में तीसरे पक्ष का रोल बर्दाश्त नहीं; नेपाल ने कहा था- ब्रिटेन दखल दे
    Next Article
    प्रयागराज में परिवार के 4 लोगों की हत्या:पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची, गत्ते पर लिखा था- बंटी, बबली और बहू ने मारा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment