Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:चुनाव आयोग बोला- SIR का फॉर्म-6 नहीं बदला; शाह मानहानि केस में राहुल 8 साल बाद बरी; यूपी भाजपा की सबसे बड़ी कार्यसमिति का ऐलान

    1 day ago

    3

    0

    नमस्कार, चुनाव आयोग ने SIR के फॉर्म 6 को लेकर सुप्रीम कोर्ट में जवाब दाखिल किया। राहुल गांधी को अमित शाह से जुड़े मानहानि केस में 8 साल बाद बरी कर दिया गया। सरकार ने 100% एथेनॉल से चलने वाली गाड़ियों को मंजूरी दी है। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... 1. सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी और असदुद्दीन ओवैसी की SIR से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई। 2. इजराइल में प्रधानमंत्री चुनाव के लिए वोटिंग। 📰 कल की बड़ी खबरें... 1. चुनाव आयोग बोला- SIR का फॉर्म 6 नहीं बदला:सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा- फैसले सबकी सहमति से लिए चुनाव आयोग ने सोमवार को SIR पर जारी विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट में काउंटर हलफनामा दाखिल किया। इसमें कहा- हमने SIR के फॉर्म 6 में कोई बदलाव नहीं किया। नियमों के अनुसार इस पर बदलाव का अधिकार केंद्र के पास है। आयोग ने कहा- SIR पर सभी फैसले सर्वसम्मति से लिए गए हैं, फैसलों पर CEC ज्ञानेश कुमार, कमिश्नर सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी तीनों की सहमति थी। कोर्ट में दाखिल एफिडेविट पर भी तीनों के दस्तखत हैं। दरअसल, यह हलफनामा उस याचिका के जवाब में फाइल किया गया है, जिसमें सुप्रीम कोर्ट ने ECI, CEC और दूसरे अधिकारियों को नोटिस दिया था। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के बाद से हंगामा SIR पर विवाद सितंबर महीने से चल रहा है। 'इंडियन एक्सप्रेस' ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया कि दो चुनाव आयुक्तों ने SIR के फॉर्म 6 बदलावों पर आपत्ति जताई थी। इसी आधार पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई। पूरी खबर पढ़ें... 2. राहुल गांधी शाह मानहानि केस में 8 साल बाद बरी, जज ने 16 मिनट में फैसला सुनाया उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर की MP-MLA कोर्ट ने सोमवार को राहुल गांधी को अमित शाह पर टिप्पणी से जुड़े मानहानि केस में बरी कर दिया। राहुल सुबह 11:16 बजे कोर्ट पहुंचे और 11:32 बजे फैसला आ गया। कोर्ट ने माना कि उनका बयान मानहानि की श्रेणी में नहीं आता। राहुल के वकील के मुताबिक, कोर्ट में राहुल की ओर से पेश किए गए पूरे बयान के वीडियो को अहम सबूत माना गया। राहुल ने कहा था कि उनका मकसद किसी की मानहानि करना नहीं था। जानिए क्या था मामला राहुल गांधी ने 8 मई 2018 को बेंगलुरु में अमित शाह का नाम लिए बिना कहा था- ईमानदार राजनीति की बात करने वाली भाजपा के अध्यक्ष हत्या के एक मामले में आरोपी रहे हैं। राहुल के इस बयान के खिलाफ भाजपा नेता विजय मिश्रा ने 4 अगस्त 2018 को सुल्तानपुर में मानहानि का केस दर्ज कराया था। पूरी खबर पढ़ें... 3. 100% एथेनॉल वाले ईंधन को सरकार की मंजूरी, सरकार बोली- कच्चे तेल का आयात और प्रदूषण घटेगा भारत में जल्द ही ऐसी कारें सड़कों पर दौड़ती दिखेंगी, जो न तो पेट्रोल-डीजल और CNG से चलेंगी और न ही उनमें बैटरी होगी। केंद्र सरकार ने 100% एथेनॉल-ब्लेंडेड फ्यूल के इस्तेमाल को मंजूरी दे दी है। हालांकि, इसे सिर्फ उन्हीं गाड़ियों में इस्तेमाल किया जा सकेगा, जिन्हें कंपनी ने खासतौर पर E100 फ्यूल से चलने के लिए बनाया हो। नए नियमों से ऐसी कारों की टेस्टिंग और उन्हें चलाने की मंजूरी मिलने का रास्ता साफ हो गया है। E100 फ्यूल क्या होता है और यह कैसे बनता है E100 का मतलब 100% शुद्ध एथेनॉल फ्यूल है। एथेनॉल मुख्य रूप से पौधों और बायोलॉजिकल सोर्स जैसे गन्ना और मक्का से तैयार किया जाने वाला एक बायोफ्यूल है। इसमें पेट्रोल की मिलावट नहीं होती। सरकार ने गिनाए 100% एथेनॉल फ्यूल 2 फायदे प्रदूषण में कमी: ट्रेडिशनल पेट्रोल की तुलना में एथेनॉल का फॉसिल कार्बन फुटप्रिंट काफी कम होता है। इसके इस्तेमाल से गाड़ियों के एग्जॉस्ट से निकलने वाले कार्बन मोनोऑक्साइड (CO) और हाइड्रोकार्बन एमिशन में भारी कमी आएगी। आयात पर निर्भरता कम: एथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से भारत की कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) के इंपोर्ट पर निर्भरता काफी हद तक कम होगी, जिससे विदेशी मुद्रा की बचत होगी। पूरी खबर पढ़ें... 4. यूपी में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति का ऐलान, सुबह सपा में गए सिनोद शाक्य, शाम को BJP ने सदस्य बनाया यूपी में भाजपा ने प्रदेश कार्यसमिति-2026 की लिस्ट जारी कर दी। तीन कैटेगरी में कुल 712 नेताओं को शामिल किया है। इनमें 30 स्थायी आमंत्रित सदस्य, 134 विशेष आमंत्रित सदस्य और 548 प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हैं। पार्टी ने इस बार अब तक की सबसे बड़ी प्रदेश कार्यसमिति बनाई है। खास बात है कि बदायूं की दातागंज सीट से विधायक रहे सिनोद कुमार शाक्य को सदस्य बनाया है। जबकि उन्होंने आज सुबह ही सपा जॉइन कर ली थी। संगठन में 7 मुस्लिमों को जगह मिली 92 साल के डॉ. मुरली मनोहर जोशी को भी भाजपा ने प्रदेश कार्यसमिति में स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया है। 7 मुस्लिम नेताओं को भी जगह दी गई है। पढ़ें पूरी खबर… 5. चक्रवात अर्नब कल दोपहर में आंध्र प्रदेश से टकराएगा, 400km का इलाका खतरे में, ओडिशा-आंध्र में स्कूल बंद; असर UP-MP तक चक्रवात अर्नब के टकराने की संभावना को देखते हुए ओडिशा और आंध्र प्रदेश ने एहतियाती कदम तेज कर दिए। स्कूलों को बंद कर दिया गया है, समुद्र में मछली पकड़ने पर रोक लगा दी गई है, बचाव दलों को अलर्ट पर रखा गया है। मौसम विभाग के मुताबिक अर्नब 17kmph की रफ्तार से विशाखापट्टनम से बापटला की तरफ बढ़ रहा है। आज दोपहर तक इसके लैंडफॉल की संभावना है। इसके असर से 400km की इलाका प्रभावित हो सकता है। चक्रवात के कारण 28 से 30 अक्टूबर के बीच पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी भारी बारिश हो सकती है। रफ्तार 115 से 125kmph के बीच: IMD के मुताबिक लैंडफॉल के समय हवा की रफ्तार 115 से 125kmph होगी, जो बढ़कर 140 तक पहुंच सकती है। समुद्र में 14 मीटर से भी ऊंची लहरें उठ सकती हैं। इससे आंध्र प्रदेश के तटीय जिलों के निचले इलाकों में पानी भर सकता है। पूरी खबर पढ़ें... 6. दावा-टाइगर श्रॉफ नहीं, आमिर खान थे शूटरों का असली निशाना, मुंबई में 3 बार की थी बंगले की रेकी एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ। द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, शूटरों का असली निशाना आमिर खान थे। शूटरों ने आमिर घर की तीन बार रेकी की थी, लेकिन आमिर तक नहीं पहुंच सके। पुलिस सूत्रों के मुताबिक लॉरेंस गैंग ने जुलाई में सोशल मीडिया पोस्ट और ऑडियो क्लिप के जरिए आमिर खान को धमकी दी थी। आमिर और गौरी स्प्रैट की शादी को सनातन धर्म के खिलाफ बताया गया था और जल्द सबक सिखाने की बात कही गई थी। कैब किराए पर लेकर सेलेब्स के घरों की रेकी जांच में सामने आया है कि शूटरों ने अभिनेताओं के घरों का ठिकाना देखने के लिए 3,000 रुपए में एक कैब किराए पर ली थी। उन्होंने बांद्रा और अंधेरी में कई सितारों के घरों के चक्कर लगाए। शूटरों ने अंधेरी में तीन बार अपने होटल बदले और 14 से 18 अक्टूबर तक 'आर आर रेजीडेंसी' होटल में ठहरे। 18 अक्टूबर की शाम जब टाइगर श्रॉफ जुहू के पुष्पा नरसी पार्क में फुटबॉल खेलकर लौट रहे थे, तब हमलावरों ने उनकी कार पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। शूटर्स ने आमिर के बांद्रा स्थित इसी घर की रेकी की थी। पूरी खबर पढ़ें… 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 1. नेशनल: राहुल बोले-ज्ञानेश को हटाएं, 30 सेकेंड में आंदोलन रोक देंगे: दिल्ली के व्यापारी बोले- प्रदर्शन से 20 बाजार बंद होंगे, करोड़ों का नुकसान होगा (पूरी खबर पढ़ें) 2. एंटरटेंमेंट: बम की धमकी के बाद ‘जलसा’ की सुरक्षा बढ़ी: तबीयत खराब होने के बावजूद फैंस से मिलने पहुंचे अमिताभ बच्चन; पीछे खड़े नजर आए अभिषेक (पूरी खबर पढ़ें) 3. इंटरनेशनल: लूला दा सिल्वा चौथी बार ब्राजील के राष्ट्रपति बने: ट्रम्प समर्थक बोल्सोनारो को हराया, उनके पिता को भी हरा चुके; भारत के लिए यह जीत अहम (पूरी खबर पढ़ें) 4. इंटरनेशनल: अल्बानिया में छात्रों ने PM ऑफिस की कुर्सियां जलाईं: प्रधानमंत्री ने खुद इन्हें रखा था, इन पर लिखा था- बातचीत करें (पूरी खबर पढ़ें) 5. इंटरनेशनल: नोबेल शांति पुरस्कार जीतने वाली मारिया मचाडो वेनेजुएला लौटीं: 7 बार लौटने में नाकाम रहीं, गिरफ्तारी का खतरा था; अमेरिका ने सरकार से समझौता कराया (पूरी खबर पढ़ें) 6. नेशनल: गुवाहाटी के होटल में शूटआउट, 4 की मौत:इनमें एक महिला, रिसेप्शन और सड़क पर मिले शव (पूरी खबर पढ़ें) 7. एंटरटेंमेंट: रामायण का गाना मंगल रंग विवादों में, कव्वाली जैसी धुन और हल्दी की तरह रस्म के सीन पर हो रही आलोचना (पूरी खबर पढ़ें) 8. एंटरटेंमेंट: प्रभास की 'फौजी' पर भड़के सुभाष चंद्र बोस के पोते: बोले- हिटलर-नेताजी की मुलाकात को गलत तरीके से दिखाया (पूरी खबर पढ़ें) 9. स्पोर्ट्स: IPL ऑक्शन 16 दिसंबर को गोवा में होगा: इसी दिन भारत और श्रीलंका मैच; 15 नवंबर तक टीमें तय करेंगी किसे रखना है (पूरी खबर पढ़ें) 10. नेशनल: मुंबई लोकल 10 घंटे ठप, ट्रैक पर मिले 3 शव:यात्रियों को पटरियों पर चलना पड़ा, विखरोली-ठाणे लाइन पर सिग्नल सिस्टम खराब था (पूरी खबर पढ़ें) 🗣️ बयान जो चर्चा में है... 😲 खबर हटके... दुबई में सोने की सड़क पर चलेंगे लोग दुबई में 24 कैरेट सोने की वॉकवे बनाई जाएगी। यह डीरा के गोल्ड डिस्ट्रिक्ट में बनेगी, जहां 1,000 से ज्यादा सोने और गहनों की दुकानें हैं। इसे दुनिया की पहली और सबसे लंबी गोल्ड वॉकवे बताया जा रहा है। इसे 2026 के अंत तक खोलने की तैयारी है। पूरी खबर पढ़ें... 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 1. आज का एक्सप्लेनर: नेतन्याहू सर्वे में पिछड़ रहे, क्या फिर भी प्रधानमंत्री बन जाएंगे; इजराइल में वोटिंग कल, भारत से कितने अलग होते हैं चुनाव 2. मंडे मेगा स्टोरी: हीरा जमीन से 200 किमी नीचे, अरबों साल में बना:जानिए इतने बेशकीमती क्यों होते हैं हीरे; अब लैब में 6 हफ्तों में कैसे बनाया जा रहा 3. जरूरत की खबर: सुबह या शाम, कब नहाना बेहतर: क्या रोज नहाना जरूरी है, डॉक्टर से समझें बेदिंग साइंस, नहाते हुए न करें ये 7 गलतियां 4. फिजिकल हेल्थ: क्या आपको हार्ट अटैक का रिस्क है:कैल्शियम स्कोर टेस्ट से पता चलेगा, डॉक्टर से जानें इससे जुड़े हर जरूरी सवाल का जवाब 5. रवीना@54: लव लाइफ के किस्से:ऋषि कपूर थे क्रश, पसंद के लड़के ने मोटी कहकर चिढ़ाया; अक्षय ने सगाई तोड़ी, अजय ने पागल कहा 6. मंडे स्पेशल: कांग्रेस छोड़ BJP में आए 3 पूर्व मंत्री, सभी साइडलाइन:संजय 200 करोड़ के मालिक, 140 करोड़ रिकवरी का डर; 4 दिग्गजों की कैसी है स्थिति? 7. भास्कर इन्वेस्टिगेशन: टीचर NATURE को पढ़े ‘नथूरे’, EDUCATION की स्पेलिंग लिखी AGUQUSAN:20 साल से पढ़ा रहे, 50 हजार से ज्यादा वेतन; TET पर सवाल उठाने वाले खुद सवालों में घिरे 8. भास्कर एनालिसिस: भाजपा से अयोध्या मंदिर का मुद्दा छीनेगी सपा:केदारेश्वर में पूजा के बाद रामलला के दर्शन करेंगे अखिलेश; 2027 के लिए सनातन की तरफ चले 9. भास्कर इन्वेस्टिगेशन: पढ़ाई-खर्च के लिए छात्र अपना खून बेच रहे:यूपी में नीट का छात्र बोला- खून तो बनता रहेगा; पढ़ाई का मौका फिर नहीं मिलेगा 10. मंडे स्पेशल: राजस्थान के IPS अफसरों को दिल्ली जाने से रोका: दिनेश एमएन, जोसेफ समेत 5 को परमिशन नहीं, सरकार का तर्क- अनुभवी अफसरों की कमी 11. भास्कर इन्वेस्टिगेशन: मिठाइयों में लग रहे एल्यूमीनियम से बने चांदी के वर्क: सोने वाले में वर्क में तांबा-जिंक, भास्कर पड़ताल में देखिए- चौंकाने वाला सच 12. मंडे स्पेशल: बिहार में रफ्तार का नया एक्सप्रेसवे, 2,424km बनेगा हाइवे:120 की रफ्तार से दौड़ेगी कारें, 8 घंटे मे पहुंचेंगे दिल्ली; 1.64 लाख करोड़ खर्च 13. ग्राउंड रिपोर्ट: 'स्मैक से दिमाग को फीलगुड होता है':पढ़ने की उम्र में सफेद पाउडर की लत, किताबों में पुड़िया; नशे के लिए तस्कर के सामने हाथ जोड़ते युवा 14. ग्राउंड रिपोर्ट: राजपुर रोड में ट्रैफिक सबसे बड़ी परेशानी:परिसीमन के बाद बन चुकी भाजपा का गढ़, कांग्रेस बोली- जो काम हमने शुरू किए वो बंद कराए 🌍 करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें... ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज कन्या वालों को रुका पैसा मिल सकता है और कुंभ वालों की बड़ी प्रॉपर्टी डील होने के योग हैं। जानिए आज का राशिफल... आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें...
    Click here to Read more
    Prev Article
    अखिलेश बोले- मुझे गद्दी नहीं, कुर्सी चाहिए:योगी ने कहा- सत्ता में आने का सपना छोड़ दीजिए, विरासत में बुद्धि नहीं मिलती, VIDEO
    Next Article
    अखिलेश के योद्धा भगदड़ मचाने को बेकरार:खोजे नहीं मिल रहे इश्क में फरार इंस्पेक्टर-सिपाही, BJP के दिलजले मुशायरा कर रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment