Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:ईरान बोला- होर्मुज हमारे कंट्रोल में, टोल देना होगा; आशा भोसले का अंतिम संस्कार आज; UP में उमा भारती के लिए रोकी पंजाब मेल

    2 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, ईरान का कहना है कि होर्मुज स्ट्रेट उनके कंट्रोल में है और यहां से गुजरने के लिए टोल देना होगा। उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में TMC ने मदरसों के लिए 6000 करोड़ रुपए दिए हैं। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... 📰 कल की बड़ी खबरें... 1. ईरान बोला- होर्मुज हमारे कंट्रोल में, टोल देना होगा; अमेरिका होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों की नाकाबंदी करेगा ईरान का कहना है कि होर्मुज स्ट्रेट उनके कंट्रोल में है। यहां से गुजरने वाले जहाजों को ईरानी करेंसी रियाल में टोल देना होगा। इस पर डोनाल्ड ट्रम्प ने ऐलान किया है कि होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों की अमेरिका अब नाकाबंदी करेगा। खास तौर पर उन जहाजों पर नजर रखी जाएगी, जिन्होंने ईरान को टोल दिया है। पाकिस्तान में चली बैठक बेनतीजा रही: ईरान और अमेरिका के बीच सीजफायर को लेकर पाकिस्तान में 21 घंटे चली शांति वार्ता बेनतीजा रही। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों के बीच होर्मुज स्ट्रेट खोलने और न्यूक्लियर प्रोग्राम पर पेंच फंसा है। खबर से जुड़े अहम अपडेट्स... पढ़ें पूरी खबर... 2. आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन, आज शाम 4 बजे मुंबई में अंतिम संस्कार होगा सिंगर आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन हो गया। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। डॉक्टर के मुताबिक, आशा भोसले को कई मेडिकल समस्याएं थीं और मल्टी-ऑर्गन फेल्योर यानी कई अंग फेल होने के कारण उनका निधन हुआ। मुंबई के शिवाजी पार्क में आज शाम 4 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। 20 भाषाओं में 12,000 से ज्यादा गाने गाए: 82 साल के करियर में आशा भोसले ने 20 भाषाओं में 12 हजार से ज्यादा गाने गाए। 18 बार फिल्मफेयर के लिए नॉमिनेट हुईं। 9 फिल्मफेयर समेत 100+ अवॉर्ड जीते। उन्होंने किशोर कुमार के साथ 600 से ज्यादा और मोहम्मद रफी के साथ सैकड़ों हिट गाने गाए। पढ़ें पूरी खबर… 3. मोदी बोले- TMC ने मदरसों के लिए ₹6000 करोड़ दिए, अब 15 साल का हिसाब देना होगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल की सिलीगुड़ी में चुनावी रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि TMC ने मदरसों के लिए ₹6000 करोड़ दिए, लेकिन विकास के लिए कुछ नहीं किया। वह सिर्फ अपने खास वोट बैंक के लिए पैसे देती है। आपने TMC के शासन काल में बंगाल की बर्बादी देखी है। अब उन्हें 15 साल का हिसाब देना होगा। ममता बोलीं- BJP सांप से भी ज्यादा खतरनाक: एक चुनावी रैली में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि बीजेपी जहरीले सांप से भी ज्यादा खतरनाक है। सांप को शरण दी जा सकती है, लेकिन बीजेपी को नहीं। उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी ने टीएमसी सरकार को सत्ता से हटाने के लिए ₹1000 करोड़ की डील की है। पढ़ें पूरी खबर… 4. उमा भारती के लिए चेन पुलिंग कर पंजाब मेल रोकी, झांसी में 5 मिनट खड़ी रही पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के लिए रविवार को झांसी में चेन पुलिंग कर पंजाब मेल रोकनी पड़ी। उमा भारती प्लेटफॉर्म पर पहुंचीं तो नई दिल्ली जाने वाली पंजाब मेल रवाना हो चुकी थी। ट्रेन आधा प्लेटफॉर्म छोड़ चुकी थी। उमा के समर्थकों ने तत्काल ट्रेन को रुकवाया। फिर वह सवार हुईं। ट्रेन के गेट पर खड़े होकर मीडिया से बात की: चेन पुलिंग के चलते ट्रेन के ब्रेक की एयर रिलीज हो चुकी थी। ट्रेन 5 मिनट तक आधी प्लेटफॉर्म और आधी यार्ड में खड़ी रही। उमा भारती ने ट्रेन के गेट पर ही खड़े होकर मीडिया से बात भी की। उन्होंने अव्यवस्थाओं का हवाला देते हुए रेल मंत्री से शिकायत की। पढ़ें पूरी खबर… 5. अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी, 15 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे अमरनाथ यात्रा की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। इस साल यात्रा 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी। 57 दिन चलने वाली इस यात्रा के लिए जम्मू के भगवती नगर बेस कैम्प से पहला जत्था रवाना होगा। यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन 15 अप्रैल से शुरू होंगे। सरकार ने बताया कि 13 से 70 साल की उम्र वाले लोग यात्रा कर सकते हैं। गुफा में पहली पूजा 19 जून को ज्येष्ठ पूर्णिमा को होगी: यात्रा के लिए अनंतनाग से पारंपरिक 48 किमी लंबा नुनवान-पहलगाम रूट और गांदरबल से 14 किमी लंबा बालटाल रूट खुला रहेगा। पढ़ें पूरी खबर… 6. युंगाडा आर्मी चीफ ने तुर्किये से खूबसूरत महिला मांगी, कहा- शादी करूंगा, नहीं मिली तो डिप्लोमेटिक रिश्ते तोड़ेंगे युगांडा के आर्मी चीफ मुहूजी कैनेरुगाबा ने तुर्किये से ‘सबसे खूबसूरत महिला’ को पत्नी बनाने की मांग की। कैनेरुगाबा ने X पोस्ट में तुर्किये से 1 अरब डॉलर यानी करीब 9000 करोड़ रुपए भी मांगे हैं।उन्होंने चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं हुई तो 30 दिनों में तुर्किये से डिप्लोमैटिक संबंध खत्म कर दिए जाएंगे और तुर्किश एयरलाइन पर रोक लगाई जा सकती है। हालांकि, इस पर तुर्किये ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। मेलोनी से शादी की पेशकश की थी: यह पहला मौका नहीं है, जब कैनेरुगाबा ने इस तरह की मांग की हो। 2022 में उन्होंने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से शादी के बदले 100 गाय देने की पेशकश की थी। उस समय उन्होंने कहा था कि अगर इटली ने प्रस्ताव ठुकराया, तो रोम पर कब्जा करना पड़ेगा। इस बयान के बाद उनके पिता राष्ट्रपति मुसेवेनी को माफी मांगनी पड़ी थी। पढ़ें पूरी खबर… 7. योगी बोले- यूपी का बुलडोजर बंगाल में गुंडों का इलाज करेगा: दंगाइयों का इलाज सिर्फ भाजपा सीएम योगी ने रविवार को पश्चिम बंगाल में कहा- टीएमसी के लोग चाहते हैं कि आधी आबादी उर्दू बोले। उनसे कहिए कि जहां उर्दू बोली जाती है, वहां चले जाएं। बंगाल में बांग्ला ही बोली जाएगी। बंगाल में गुंडों का इलाज यूपी का बुल्डोजर करेगा। बुल्डोजर केवल सड़कें नहीं बनाता, माफियाओं का भी इलाज करता है। बेटियों की इज्जत से खिलवाड़ करने वालों की पसलियों को मसल डालता है। सीएम ने टीएमसी नेताओं को मुस्लिम वोटबैंक की सौदागर करार दिया। उन्होंने कहा- यूपी में अब सड़कों पर नमाजें नहीं पढ़ी जाती हैं। मस्जिदों से चिल्लाने की आवाज नहीं आती है। लव जिहाद के लिए सख्त कानून है। गो-हत्या नहीं हो सकती है। हर बेटी, हर व्यापारी सुरक्षित है। हर हाथ को काम है, हर खेत में पानी है। यूपी के विकास को कांग्रेस और सपा भी नहीं रोक पाई है। पढ़ें पूरी खबर… 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… बॉलीवुड: दावा- सलमान की 'मातृभूमि' में चीन का नाम नहीं होगा: रक्षा मंत्रालय की आपत्ति के बाद कंटेंट में बदलाव, 40% फिल्म रीशूट (पूरी खबर पढ़ें) बिहार: CM फेस पर भास्कर का सर्वे: 34% की पसंद सम्राट, 31% लोग बोले निशांत सत्ता संभालें, 33% लोगों को दोनों पसंद नहीं (पूरी खबर पढ़ें) नेशनल: कांग्रेस बोली-सरकार जाति जनगणना को ठंडे बस्ते में डालना चाहती: जयराम रमेश ने कहा- महिला आरक्षण में बदलाव से देश को गुमराह किया जा रहा (पूरी खबर पढ़ें) नेशनल: भागवत बोले- हिंदू समाज में एकता की कमी: ये बार-बार गुलामी की बड़ी वजह; हेडगेवार ने एकता और आजादी के लिए RSS बनाया था (पूरी खबर पढ़ें) मौसम: राजस्थान-MP-UP समेत 16 राज्यों में आज से बढ़ेगी गर्मी: मनाली में बर्फबारी, पारा माइनस 7 डिग्री पहुंचा; जम्मू में बवंडर उठा (पूरी खबर पढ़ें) नेशनल: BJP ने सांसदों के लिए व्हिप जारी किया: 16-18 अप्रैल तक संसद में मौजूद रहना होगा; महिला आरक्षण के लिए विशेष सत्र; PM ने पत्र लिखा (पूरी खबर पढ़ें) नेशनल: देश में करीब ढाई करोड़ यूट्यूब चैनल्स: सिर्फ 30 लाख ही प्रोफेशनल, कई गलत सलाह या कॉपी-पेस्ट वाला कंटेंट फैला रहे (पूरी खबर पढ़ें) बिजनेस: पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट अकाउंट में 7.5% तक ब्याज: 1 से 5 साल तक के लिए कर सकते हैं निवेश, जानें इससे जुड़ी जरूरी बातें (पूरी खबर पढ़ें) 🗣️ बयान जो चर्चा में है... 😲 खबर हटके... युवक ने चिता की आग से हुक्का जलाया यूपी के हापुड़ में 75 साल की महिला का अंतिम संस्कार हुआ। इसके बाद चार युवकों ने श्मशान घाट पर चिता की आग से हुक्का जलाकर वीडियो बनाया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने एक को गिरफ्तार किया, जबकि बाकी की तलाश जारी है। 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… आज का एक्सप्लेनर: क्यों नहीं हुई ईरान-अमेरिका डील, क्या ईरान चाहकर भी नहीं खोल सकता होर्मुज या दोबारा जंग की तैयारी; जानिए पूरी कहानी ग्राउंड रिपोर्ट: करुणानिधि की सीट पर डेढ़ लाख उत्तर भारतीय, मारवाड़ी पार्षद: चेन्नई के राजस्थानी बोले- हम तमिल बोलते हैं, तमिलों को हिंदी सिखा दी भास्कर एक्सक्लूसिव: वृंदावन हादसा, आखिरी 7 मिनट की कहानी: कीर्तन चल रहा था; नाव पिलर से टकराई और पलट गई; 13 की मौत, 3 की तलाश जारी संडे जज्बात-मैंने 20 अपनों को गोली मारी: अपनों पर गोली चलाना आसान नहीं था, लेकिन बम-धमाके में साथियों की मौत ने मुझे झकझोर दिया था जरूरत की खबर- गर्मियों में शरीर को कैसे रखें ठंडा: हीट स्ट्रोक से बचें, समर कूलिंग के 4 बेसिक रूल फॉलो करें, 9 गलतियां न करें 🌍 करेंट अफेयर्स ⏳आज के दिन का इतिहास 🌦️ मौसम का मिजाज कर्क राशि वालों को रुका पैसा मिल सकता है। बिजनेस के लिहाज से भी अनुकूल दिन है। जानिए आज का राशिफल... आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें...
    Click here to Read more
    Prev Article
    UP में अखिलेश संग केजरीवाल करेंगे चुनावी ईलू-ईलू:मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं मंत्रीजी; सरकारी स्कूल बैग का बना हवन कुंड
    Next Article
    योगी के पैरों में गिरकर सुवेंदु अधिकारी ने आशीर्वाद लिया:CM बोले- कठमुल्लापन संस्कृति नहीं चलने देंगे; VIDEO देखिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment